टॉप अभिनेता की पत्नी तो सुपरस्टार की मां है ये बच्ची, कपूर खानदान से गहरा नाता, खुद ने भी दी हिट फ़िल्में, पहचाना?

यह बच्ची हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस है और इन्होंने टॉप अभिनेता से शादी भी की। शादी के बाद उनके घर बेटे का जन्म हुआ जो भी इंडस्ट्री का टॉप अभिनेता बना।

सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड दुनिया से जुड़े सितारों की तस्वीर वायरल होती रहती है। इसी फेहरिस्त में एक हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस की बचपन तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है। खास बात यह है कि, इस एक्ट्रेस का आज जन्मदिन भी है। तो चलिए जानते हैं वायरल तस्वीर में नजर आ रही ये बच्ची कौन है?

चाइल्ड आर्टिस्ट बनकर छाई थी ये बच्ची
सबसे पहले हम आपको बता दे कि, यह बच्ची हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस है और इन्होंने टॉप अभिनेता से शादी भी की। शादी के बाद उनके घर बेटे का जन्म हुआ जो भी इंडस्ट्री का टॉप अभिनेता बना। इसके अलावा उनकी बहू भी एक टॉप एक्ट्रेस है। बता दे इस बच्ची ने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था और बाद में यह खुद भी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री बनकर उभरी।

दरअसल, यह कोई और नहीं बल्कि मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर है जो आज अपना 66वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। दिल्ली के पंजाबी सिख परिवार में जन्मी नीतू सिंह ने साल 1966 में आई फिल्म ‘सूरज’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत कर ली थी। इसके बाद उन्होंने ‘वारिस’, ‘घर-घर की कहानी’ जैसी फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया।

शादी के बाद छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री
इसके बाद उन्होंने साल 1973 में आई फिल्म ‘रिक्शावाला’ से बतौर हीरोइन काम किया। वही फिल्म ‘यादों की बारा’त से उन्हें बड़ी सफलता हासिल हुई। इसके बाद वह ‘धरम वीर’, ‘द बर्निंग ट्रेन’, ‘तीसरी आंख’, ‘काला पत्थर’, ‘परवरिश’, ‘याराना’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आई।

इसी बीच उन्होंने ऋषि कपूर से शादी रचाकर फिल्मों से ब्रेक ले लिया। फिर उनके घर बेटे रणबीर और रिद्धिमा कपूर का जन्म हुआ। हालांकि साल 2009 में उन्होंने फिर से कमबैक किया और वह वापस अपना नाम कमाने में कामयाब रही। गौरतलब है कि, नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर खुद भी एक बड़े सुपरस्टार है जिनकी शादी पापुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट से हुई है।

ये भी पढ़ें: Malaika नहीं Anushka थी अर्जुन कपूर का पहला प्यार, Ranbir ने जग-जाहिर कर दिया था रिश्ता!

Latest Posts

spot_img

you may like