Twinkle Arora is missing Vivian Dsena: सीरियल उड़ारियां में सरताज का किरदार निभाने वाले विवियन डीसेना ने अब इस सीरियल को अलविदा कह दिया है। विवियन डीसेना के इस सीरियल को छोड़ने पर कई फैंस भावुक हो गए हैं। इसी बीच इस सीरियल की लीड एक्ट्रेस ट्विंकल अरोड़ा भी अपने को-स्टार विवियन डीसेना को काफी मिस कर रही हैं। ट्विंकल जो खुद विवियन की काफी बड़ी फैन हैं, उन्हें विवियन के साथ काम करके काफी मजा आया है।
ट्विंकल ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपने को-स्टार विवियन के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। ट्विंकल ने विवियन पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’विवियन काफी अच्छे को-स्टार रहे हैं, मैं भविष्य में भी उनके साथ दोबारा काम करना चाहूंगी। हमने साथ में सेट पर काफी मस्ती की थी, इसके अलावा मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। वे काफी प्रोफेशनल और काफी मंझे हुए कलाकार है और मैंने हमेशा से उनके साथ काम करना चाहा है। उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है। NehTaj की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही थी। फैंस ही नहीं बल्कि विवियन को हम सभी भी काफी मिस करेंगे।”
इस सीरियल से विवियन के बाहर होने पर अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीरियल में भी लीप आ सकता है। हालांकि, सीरियल में लीप को लेकर अभी तक इस सीरियल के मेकर्स ने कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बता दें कि, विवियन की इस सीरियल में एक गेस्ट अपीरियंस के तौर पर एंट्री हुई थी। विवियन की एंट्री से इस सीरियल की टीआरपी में काफी फायदा हुआ है। विवियन के इस शो से बाहर होने के बाद अब देखना होगा कि इस सीरियल की कहानी में क्या-क्या बदलाव आने वाले हैं।
विवियन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता अब किसी बड़े प्रोजेक्ट में एक लीड एक्टर के तौर पर नजर आ सकते हैं। विवियन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वे एक अच्छे मौके की तलाश कर रहे हैं।

