ऑनस्क्रीन भाई से इश्क, 17 की उम्र में रही लिवइन में, चंद दिनों में टूटा रिश्ता, दर्दनाक रही Kanchi Singh की Love Story!

कांची सिंह ने 'प्यार तूने क्या किया', 'भक्तों की भक्ति' जैसे टीवी शोज में भी काम किया है। वही सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

टीवी दुनिया के सबसे पॉपुलर धारावाहिक ‘और प्यार हो गया’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस कांची सिंह को भला कौन नहीं जानता। अपनी मासूम सूरत और दिलकश अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाले कांची सिंह ने बहुत ही छोटी सी उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। कांची सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के कारण भी लाइम लाइट में रही। कांची का नाम उन दिनों काफी सुर्खियों में रहा। जब उनका ऑन स्क्रीन भाई के साथ अफेयर हुआ। आज 27 मार्च को कांची सिंह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है। तो चलिए जानते हैं कांची सिंह की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में..

छोटी से उम्र में कमाया नाम
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जन्मी कांची सिंह ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत कर ली थी। उन्होंने सबसे पहले सीरियल ‘कुटुंब ‘में काम किया। इसके बाद उन्होंने पढाई के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। इसके बाद वह 17 की उम्र में टीवी दुनिया में वापस आई और यहां पर उन्होंने ‘और प्यार हो गया’ टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की। टीवी शो में वह मुख्य किरदार में नजर आई थी और उनके अपोजिट मशहूर अभिनेता मिश्कात वर्मा दिखाई दिए थे। बता दे इस टीवी शो के माध्यम से कांची को इतनी पापुलैरिटी हासिल हुई कि वह रातोंरात टीवी की बड़ी एक्ट्रेस बन गई।

ऑनस्क्रीन भाई से हुआ प्यार
इसके बाद उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम किया जिसमें वह गायू के किरदार में नजर आई। इसी शो में मशहूर अभिनेता रोहन मेहरा ने उनके ऑन स्क्रीन भाई का किरदार निभाया था। इस समय काम करते-करते यह दोनों एक दूसरे से इश्क कर बैठे थे। खास बात यह है कि, कांची सिंह केवल 17 साल की उम्र में रोहन मेहरा के साथ लिव इन में रहने लगी थी और उनके अक्सर रोमांटिक तस्वीर वायरल होती रहती थी। लेकिन दर्शकों का दिल उस दौरान टूट गया जब इनके ब्रेकअप की खबर सामने आई।

ब्रेकअप पर क्या बोली थी एक्ट्रेस?
कहा जाता है कि न केवल कांची सिंह और रोहन मेहरा एक दूसरे से नाराज हुए थे बल्कि फैंस भी खबर से टूट गए थे। इनकी जोड़ी खूब पसंद की गई थी लेकिन अचानक उनके ब्रेकअप ने हर किसी का दिल दुखा दिया था। जब कांची सिंह से इस ब्रेकअप पर बातचीत की थी तो उन्होंने बताया था कि यह उनके जीवन की सबसे बड़ी घटना है। हालांकि उन्होंने किसी के लिए कोई शिकायत जाहिर नहीं की।

एक्ट्रेस ने कहा था कि, “मेरे मन में किसी के लिए कोई श‍िकायत नहीं है। मेरी जिंदगी में शांती है और मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं।” बता दे कांची सिंह ने ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘भक्तों की भक्ति’ जैसे टीवी शोज में भी काम किया है। वही सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

ये भी पढ़ें: शहजादा-प्रतीक्षा ही नहीं इन TV सेलेब्स को भी रातोंरात दिखाया बाहर का रास्ता, करने लगे थे अपनी मनमानी!

Latest Posts

spot_img

you may like