इस TV एक्टर की दीवानी हैं लड़कियां, कइयों को कर चुका है डेट, अब 13 साल छोटी एक्ट्रेस संग फरमा रहा इश्क!

कुशाल टंडन ने मिस्टर इंडिया के रनरअप का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में पॉपुलर शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' से अपने करियर की शुरुआत की।

टीवी इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे कई अभिनेता है जो अपने लुक्स के लिए जाने जाते हैं। फिर चाहे वह मशहूर अभिनेता धीरज धूपर हो या कुशाल टंडन? इनकी फीमेल फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। कुशाल टंडन अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। इसके अलावा उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी काफी जबरदस्त रही। कुशाल टंडन आज 28 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी लव लाइफ के बारे में..

निया शर्मा संग जुड़ा नाम
28 मार्च 1985 को लखनऊ के एक पंजाबी परिवार में जन्मे कुशाल टंडन टीवी के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक है जिनके फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। कुशाल टंडन उन दिनों काफी सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने मिस्टर इंडिया के रनरअप का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में पॉपुलर शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से अपने करियर की शुरुआत की। वह इस शो में पापुलर एक्ट्रेस निया शर्मा के अपोजिट नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। कहा जाता है कि इन दिनों यह दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। हालांकि इस पर कभी भी कुशाल टंडन ने कुछ नहीं कहा।

गौहर संग चर्चा में रहा इश्क
इसके बाद कुशाल टंडन ने साल 2013 में बिग बॉस-7 में पार्टिसिपेट किया जहां पर वह मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान के साथ दिखाई दिए थे। यहां पर गौहर खान और कुशाल टंडन का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा। दोनों को पॉपुलर गाने ‘जरूरी था…’ में भी देखा गया था जिसमें उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। हालांकि साल 2014 में यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद कुशाल टंडन ने पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ बेहद में काम किया। यह शो उन दिनों का सबसे सुपरहिट टीवी शो था जिसमें जेनिफर और कुशाल को खूब पसंद किया गया। जेनिफर के साथ भी कुशलल का नाम जोड़ा, हालांकि बाद में यह अफवाह निकला।

शिवांगी से हैं इश्क?
अब इन दिनों कुशाल टंडन सोनी टीवी के मशहूर शो ‘बरसाते’ में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ पॉपुलर के अभिनेत्री शिवांगी जोशी मुख्य किरदार में है जो उनसे करीब 13 साल छोटी है। कहा जा रहा है कि कुशाल और शिवांगी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन अभी तक दोनों ने ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। खैर यह तो वक्त ही बताया कि उनकी प्रेम कहानी अफेयर है या सच्चा प्रेम है? लेकिन कुशाल और शिवांगी की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ऑनस्क्रीन भाई से इश्क, 17 की उम्र में रही लिवइन में, चंद दिनों में टूटा रिश्ता, दर्दनाक रही Kanchi Singh की Love Story!

Latest Posts

spot_img

you may like