Shahid Kapoor और Vijay Sethupathi की वेब सीरीज ‘Farzi’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की वेब सीरीज फर्जी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दोनों कलाकार पहली बार साथ काम करते नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज से दोनों अभिनेता अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं

Farzi Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की वेब सीरीज ‘फर्जी’ (Farzi) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। दोनों कलाकार पहली बार साथ काम करते नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज से दोनों अभिनेता अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। सीरीज का टीजर रिलीज होने के बाद फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब रिलीज हो गया है। क्राइम-थ्रिलर का निर्देशन राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने किया है।

प्राइम वीडियो की इस सीरीज में शाहिद और विजय के बीच चूहे बिल्ली की रेस देखने मिलेंगी। दोनों एक दूसरे को हराने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत में शाहिद कपूर नोटों का बिस्तर लेते दिख रहे हैं। वे नकली नोट बनाते हैं और लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। शाहिद खुद को एक कलाकार मानते हैं। इसके बाद उनके फर्जी होने की खबर बड़ी तेजी से कानून प्रवर्तन तक पहुंचती है और वे उनके पीछे लग जाते हैं. यहीं पर विजय सेतुपति की एंट्री होती है और दोनों एक्टर्स के बीच दमदार सीन देखने को मिलते हैं।

शाहिद कपूर एक ठग है जो जल्दी पैसा कमाना चाहता है। ट्रेलर में शाहिद ने दमदार एक्शन के साथ दमदार डायलॉग बाजी की है। अमेजन प्राइम की 8 एपिसोड्स की यह सीरीज 10 फरवरी से स्ट्रीम की जाएगी। यह राज और डीके द्वारा निर्देशित है और सीता आर मेनन और सुमन कुमार द्वारा लिखित है। इसे डी2आर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इस सीरीज में शाहिद कपूर और विजय सेतुपति के अलावा केके मेनन, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, जाकिर हुसैन, चितरंजन गिरी, जसवंत सिंह दलाल, अमोल पालेकर, कुबेर सैत और रेजिना कैसेंड्रा अहम किरदारों में हैं

फर्जी को लेकर शाहिद कपूर ने कहा है, ‘फर्जी के लिए मेरे दिल में खास जगह है।’ कहने को तो ये मेरा डिजिटल डेब्यू है, लेकिन राज और डीके के साथ काम करना घर जैसा लगा। विजय सेतुपति और केके मेनन जैसे सह-कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए एक अलग अहसास है। अपने रोल को लेकर एक्टर ने आगे कहा कि कलाकार उर्फ सनी का रोल आसान नहीं रहा। मेरा किरदार काफी उलझा हुआ है, इसके साथ उन्होंने बहुत कुछ कहा। वहीं विजय सेतुपति ने कहा कि राज और डीके की जोड़ी कमाल जोड़ी है। शाहिद के साथ काम करना एक सुखद अहसास है। शाहिद के साथ काम करना आनंद पूर्व अहसास है। फर्जी की टीम के साथ काम करना और कुछ अद्भुत करना अविश्वसनीय रहा है। जिसके बाद मैं एक बेहतरीन डिजिटल डेब्यू के बारे में सोच सकता हूं।

ये भी पढ़े : बेटी Raha के साथ वॉक पर निकले Ranbir-Alia, यहाँ देखे फोटो

Latest Posts

spot_img

you may like