SRK की फिल्म Jawan में साउथ की इस स्टार एक्ट्रेस का आइटम सॉन्ग देखने को मिलेगा

This South star actress  item song in SRK Jawan: शाहरुख खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘जवान’ का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे है। शाहरुख की इस एक्शन फिल्म में साउथ की एक स्टार अभिनेत्री का आइटम सॉन्ग देखने को मिलेगा। सूत्रों की ओर से बीच में खबरें आईं थी इस फिल्म में ‘द फैमिली मैन’ की एक्ट्रेस प्रियामणि का एक आइटम सॉन्ग देखने को मिलेगा। लेकिन अब इस बात की पुष्टि स्वंय प्रियामणि ने कर दी है। 

प्रियामणि ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि वे फिल्म जवान में शाहरुख के साथ एक सॉन्ग में डांस करते हुए नजर आयेंगी। खबरों की माने तो फिल्म जवान में प्रियामणि का फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस (2013)  की ही तरह एक आइटम सॉन्ग होगा। बता दें कि, चेन्नई एक्सप्रेस में प्रियामणि ने शाहरुख के साथ सॉन्ग ‘वन टू थ्री’ पर डांस किया था। यह सॉन्ग दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था। अब फिल्म जवान में भी प्रियामणि और शाहरुख खान का एक ऐसा ही सॉन्ग देखने को मिलेगा।  शाहरुख को एक बार फिर से प्रियामणि के साथ डांस करते हुए देखना मजेदार अनुभव होगा।

बात करें फिल्म ‘जवान’ की, तो इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। यह फिल्म पहले जून 2023 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणवश इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। यह फिल्म अब सिनेमाघरों में 07 सितंबर 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को साउथ के पॉपुलर निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। फिल्म में शाहरुख से साउथ के प्रतिभाशाली अभिनेता विजय सेतुपति टकराते हुए नजर आयेंगे। विजय इस फिल्म में एक खतरनाक विलेन का किरदार निभा रहे है। सूत्रों की माने, तो इस फिल्म में विजय और शाहरुख के फाइट सीन काफी ज्यादा खतरनाक है। इन फाइट सीन को देखकर दर्शकों को मजा आ जायेगा। शाहरुख और विजय के अलावा इस फिल्म में नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें: Tigmanshu Dhulia की मेहनत पर फिरा पानी Salman Khan को नहीं पसंद आई Dabangg 4 की स्क्रिप्ट, जानें अब कौन लिखेगा फिल्म की स्क्रिप्ट?

Latest Posts

spot_img

you may like