जब Harivansh Rai Bachchan का होली वाला लोकगीत ‘Mere Angne Mein’,Laawaris में डाला गया, Prakash Mehra  ने Amitabh Bachchan को बोली थी यह बात

This is How Mere Angne Mein Was Put In Laawaris: साल 1981 में आई अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म ‘लावारिस’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का एक सॉन्ग ‘मेरे अंगने में’ भी लोगों को काफी पसंद आया था। इस सॉन्ग को खुद अमिताभ बच्चन ने गाया था और इस सॉन्ग में अमिताभ बच्चन एक महिला के गेटअप में भी नजर आए थे। लेकिन यह सॉन्ग पहले फिल्म ‘लावारिस’ में नहीं था, इस सॉन्ग को फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन से मांगा था और अमिताभ को ही इस सॉन्ग को गाने को भी कहा था। ‘मेरे अंगने में’  में एक लोकगीत था, जिसे अमिताभ की पिता हरिवंश राय बच्चन अक्सर होली के त्योहार पर गाया करते थे। 

इस बात का खुलासा अमिताभ बच्चन ने हाल ही में KBC 15 के एक एपिसोड में किया है। अमिताभ बच्चन ने इस सॉन्ग की कहानी के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’यह एक लोक गीत है जिसे हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। मेरे पिता होली पर ढोल बजाते थे और यह गाना गाते थे। इस फिल्म को डायरेक्टर प्रकाश मेहरा ने बनाया था। उन्होंने जंजीर भी बनाई। वे एक दिन मेरे पास आए और बोले, ‘अरे अमित, मुझे यह गाना दे दो।’ मैंने उनसे पूछा कि उसका क्या मतलब है। फिर उन्होंने बताया कि वह इस गाने को अपनी फिल्म में इस्तेमाल करना चाहते हैं, और मैंने कहा, ‘ज़रूर, क्यों नहीं!’ फिर उन्होंने कहा, ‘आपको इसे गाना होगा। मैंने उससे कहा, मैं नहीं कर सकता। फटे हुए बांस जैसे, मैं बहुत बुरा गायक हूं। में गा नहीं सकता। लेकिन वह इस बात पर अड़े रहे कि मैं इसे वैसे ही गाऊं जैसे घर पर गाता हूं। इस तरह इसे शामिल किया गया और मैंने इसे बड़ी कठिनाई से गाया।’’

बता दें कि, अमिताभ ने इस फिल्म से पहले साल 1979 में आई फिल्म ‘मिस्टर नटवरलाल’ में सॉन्ग  ‘मेरे पास आओ’ में भी अपनी आवाज दी थी। लेकिन ‘मेरे अंगने में’ सॉन्ग को अमिताभ ने खुद ही गाया था। इसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में भी कई हिट सॉन्ग्स गाए। 

ये भी पढ़ें: Zeenat Aman को जब Satyam Shivam Sundaram के इस सॉन्ग की शूटिंग के दौरान रोना आ गया, फिर Raj Kapoor ने कहा…

Latest Posts

spot_img

you may like