इस फिल्म क्रिटिक ने बताया कि SRK ने  Don 3 क्यों नहीं की?

This film critic told why SRK did not do Don 3: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म डॉन 3 में अब रणवीर सिंह की एंट्री हो गई है। शाहरुख खान अब इस फिल्म फ्रेंचाइजी में नजर नहीं आयेंगे। रणवीर सिंह अब डॉन के रूप में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की विरासत को संभालेंगे। आज ही डॉन 3 का प्रोमो रिलीज किया गया, इस प्रोमो में रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में इंट्रोड्यूस किया गया है। हालांकि, इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस ने अच्छी प्रतिक्रियाएं नहीं दी हैं। फैंस का मानना है कि डॉन के लिए रणवीर सिंह एक अच्छी चॉइस नहीं हैं। 

इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने बताया है कि शाहरुख खान ने डॉन 3 में काम क्यों नहीं किया। कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’सवाल ये नहीं है कि #Don3 का हीरो कौन होगा? सवाल ये है कि #SRK #Don3 क्यों नहीं कर रहे हैं, जबकि मीडिया के मुताबिक Don1, Don2 दोनों ही फिल्में हिट थीं। क्योंकि दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही थीं और ये बात शाहरुख अच्छी तरह से जानते हैं। इसलिए वह किसी फ्लॉप फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म नहीं करना चाहते।’’ हालांकि, कमाल के इस ट्विट पर शाहरुख खान और इस फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

फिल्म डॉन फ्रेंचाइजी की बात करें, तो इस फिल्म का पहला पार्ट डॉन साल 1978 में आया था। इस वाली डॉन को चंद्रा बारोट ने डायरेक्ट किया था और अमिताभ बच्चन ने फिल्म डॉन की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद फरहान ने शाहरुख खान को लेकर अमिताभ बच्चन की इसी फिल्म का रीमेक करके डॉन (2006) बनाई, लेकिन इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से रीमेक पर आधारित नहीं थी, फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव किए गए थे। इसके बाद साल 2012 में इसका दूसरा पार्ट डॉन 2 आया। 

ये भी पढ़ें: Don 3  का प्रोमो हुआ आउट,  Don के रूप Ranveer Singh फैंस को नहीं आए पसंद,  रणवीर को बताया सस्ता डॉन

Latest Posts

spot_img

you may like