Sidharth Malhotra समेत बॉलीवुड के ये यंग स्टार्स अब बनकर रह गए है सिर्फ ओटीटी स्टार, थियेटर में नहीं रिलीज हुई हैं फिल्में

These Young  Bollywood  Stars Including Sidharth Malhotra Have Now Become OTT Stars: जब से ओटीटी का आगमन हुआ, तब से कई एक्टर्स की वापसी हुई और कई एक्टर्स को एक अलग पहचान भी मिली है। ओटीटी अब एक ऐसा प्लटेफॉर्म बन चुका है, जोकि एक असफल अभिनेता को भी सफल बना देता है। किसी जमाने में सिनेमाघरों के स्टार्स भी अब मजबूरी में ओटीटी का रूख कर रहे हैं, क्योंकि उनकी फिल्में सिनेमाघरों में चलती ही नहीं है। इसके अलावा इस जनरेशन कुछ ऐसे स्टार्स जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी धांसू एंट्री की और उनकी शुरुआती फिल्में भी सिनेमाघरों में खूब चली, लेकिन अब यह सिनेमाघरों के स्टार्स ओटीटी के स्टार्स बनकर रह गए हैंं। 

सिनेमाघरों के यंग स्टार्स  जो अब ओटीटी स्टार बनकर रह गए हैं:

1.सिद्धार्थ मल्होत्रा: सिद्धार्थ मल्होत्रा की हीरो के तौर पर आखिरी फिल्म ‘मरजांवा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। इसके बाद से सिद्धार्थ की दो बड़ी फिलमें-’शेरशाह’ और ‘मिशन मंजनू’ दोनों ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई। इन फिल्मों के अलावा अब सिद्धार्थ एक वेब-सीरीज- ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में भी नजर आने वाले हैं। बीते शनिवार को सिद्धार्थ की इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है। 

2.आदित्य रॉय कपूर: आदित्य की भी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी हैं। इसके अलावा आदित्य की फिल्म ‘लूडो’ को भी सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज किया गया था। इसके बाद आदित्य दो फिल्में-ओम और गुमराह लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। हालांकि, आदित्य की वेब-सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ दर्शकों को काफी पसंद आई। अब आदित्य भी की ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। 

3.शाहिद कूपर: साल 2019 में ‘कबीर सिंह’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बावजूद शाहिद को ओटीटी की ओर रूख करना पड़ा रहा है। शाहिद की बेहतरीन फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ जो सिनेमाघर में रिलीज किए जाने लायक थी, लेकिन इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है। इसके अलावा शाहिद ने वेब-सीरीज ‘फर्जी’ ओटीटी में अपना डेब्यू कर लिया है।  

ये भी पढ़ें: Manjunath Nayaker ने Malgudi Days से साझा किए कुछ अनकहे किस्से, बोले मैं अब कुछ प्रोजेक्ट्स डायरेक्ट करना चाहता हूं

Latest Posts

spot_img

you may like