‘संध्या बींदणी’ से ‘अहम जी’ तक, TV के वो Stars जिनका सोशल मीडिया पर खूब उड़ता है मजाक!

रूपल पटेल को 'साथ निभाना साथिया' में 'कोकिलाबेन' के किरदार के लिए जाना जाता है। उनके भी दमदार डायलॉग भरे वीडियो वायरल होते हैं लेकिन लोग इनका मजाक उड़ाते रहते हैं।

डिजिटल की दुनिया में फिल्मी सितारों के साथ-साथ आम लोग भी सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करते हैं। जहां फिल्मी सितारे अपनी तस्वीरें, डांस वीडियो और एक्टिंग स्किल्स के वीडियो साझा करते रहते हैं तो वही आम लोग इन पर अपना प्यार जताते हैं। लेकिन टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कुछ ऐसे सितारे हैं जो अपने डांस और एक्टिंग के लिए इतने ट्रोल होते हैं कि लोग इनका हर रोज मजाक बना देते हैं। आज हम बात करेंगे टीवी दुनिया से जुड़े उन्ही सितारों के बारे में जो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते रहते हैं।

दीपिका सिंह
इस लिस्ट में सब पहला नाम है पापुलर एक्ट्रेस दीपिका सिंह का। बता दे दीपिका सिंह को पॉपुलर शो ‘दिया और बाती हम’ में ‘संध्या बिंदनी’ की किरदार से जाना जाता है। दीपिका अक्सर अपने डांस वीडियो साझा करते रहती है लेकिन उनके डांस मूव्स इतने खतरनाक होते हैं कि लोग उनका मजाक उड़ाते हैं। वह हर दिन ट्रोल होती है।

दीपिका कक्कड़
इसके अलावा पॉपुलर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दरअसल, दीपिका कक्कड़ ने टीवी दुनिया को अलविदा कहने के बाद अपना एक यूट्यूब चैनल शुरू किया जहां पर वह अपने परिवार से जुड़े वीडियो साझा करती रहती है, लेकिन आए दिन उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है और लोग उनका खूब मजाक उड़ाते हैं।

रुपल पटेल
तीसरा नाम है पॉपुलर अभिनेत्री रूपल पटेल का। बता दे रूपल पटेल को ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘कोकिलाबेन’ के किरदार के लिए जाना जाता है। उनके भी दमदार डायलॉग भरे वीडियो वायरल होते हैं लेकिन लोग इनका मजाक उड़ाते रहते हैं। हालांकि रूपल इन सब चीजों से दुखी नहीं होती है।

मोहम्मद नाजिम
वही ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘अहम जी’ का किरदार निभाने वाले मोहम्मद नाजिम भी अपने वीडियो को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। जी हां मोहम्मद नाजिम कुछ ऐसे डांस वीडियो डालते हैं जो अक्सर लोगों के निशाने पर आ जाता है। उनके डांस वीडियो देखने के बाद लोग उनका खूब मजाक उड़ाते हैं।

ये भी पढ़ें: ‘बॉलीवुड वाले TV वालों को निचा दिखाते हैं..’ जब इन हसीनाओं ने खोला इंडस्ट्री का काला चिटठा!

Latest Posts

spot_img

you may like