Tv Actresses Trolls : टीवी एक्ट्रेस यह बखूबी जानती हैं कि दर्शकों के दिलों पर कैसे राज करते हैं। अक्सर अपने खुबसूरती के लिए सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेसेस को उनके बॉडी के लिए कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा चुका हैं।
तेजस्वी प्रकाश
बिग बॉस विनर और नागिन फेम एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) आज हर किसी की फेवरेट एक्ट्रेस है। उनकी सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जहां अक्सर एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ की जाती है, वहीं उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार अंडरवेट होने की वजह से बुरी तरह से ट्रोल भी किया जा चुका है।
शिवांगी जोशी
सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आ रही है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपना दुख बयान करते हुए कहा था कि कैसे लोग उनके वेट और स्लिम बॉडी का मजाक बनाते थे। यही नहीं बल्कि एक्ट्रेस को कई बार सोशल मीडिया पर हेटफुल कमेंट का भी शिकार होना पड़ा है।
नेहा कक्कड़
बॉलीवुड के टैलेंटेड सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी खूबसूरत आवाज से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) को कई बार नाटा कहकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया।
निया शर्मा
डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में अपने डांस से हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा को भी कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ‘दुनिया की सबसे बदसूरत लड़की’ कहकर ट्रोल किया गया था। हालांकि निया शर्मा ने उन ट्रोलर्स का मुंह तोड़ जवाब दिया था।
दिव्यंका त्रिपाठी
टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने सीरियल यह है मोहब्बतें में इशिता का किरदार निभा कर एक अलग पहचान बनाई। ऐसे में एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को कई बार मोटापे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया।
यह भी पढ़ें : Hush Hush से Juhi Chawla OTT डेब्यू करेंगी, यह दमदार एक्ट्रेसेस आएंगी नजर

