सीरियल में Naagin किरदार के लिए Karishma Tanna से लेकर Tejasswi Prakash तक एक्ट्रेस ने लिए इतने लाख़ रुपए

एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन दर्शकों को बेहद ज्यादा पसंद आता है। इस बार शो नागिन का छठवां सीजन दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है, जिसे ऑडियंस द्वारा काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। वैसे आपको बता दें कि सीरियल नागिन की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इस सीरियल के पहले सीजन से ही दर्शक इसे काफी पसंद करते हैं। ऐसे में इस शो में अब तक कई टीवी एक्ट्रेस ने नागिन का किरदार अदा किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं उनके नेटवर्थ के बारे में?

दरअसल आपको बता दें कि एकता कपूर के शो नागिन (Naagin) के किरदार के लिए मेकस ने काफी कड़ी मेहनत की है और बहुत बारीकी से सोच समझकर टीवी एक्ट्रेसेस को चुना है। वैसे हर सीजन की टीवी अदाकारा ने अपने नागिन किरदार दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है और उनका दिल जीता है। नागिन का किरदार निभा चुकी हर एक्ट्रेस की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

ऐसे में आपको बता दे कि फिलहाल नागिन 6 (Naagin 6) में बिग बॉस विनर और टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश नजर आ रही है। सीरियल नागिन में अपने किरदार के लिए टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने 11 से 15 करोड रुपए लिए हैं। एक्ट्रेस महक चहल ने सीरियल में अपने किरदार के लिए 10 – 15 करोड़ रुपए लिए हैं। नागिन सीरियल में मौनी रॉय ने अपने किरदार से दर्शकों को बहुत ज्यादा इंप्रेस किया था। ऐसे में अपने किरदार के लिए मौनी रॉय ने 52 करोड रुपए लिए थे। टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने नागिन के किरदार के लिए 12 करोड रुपए लिए थे। इसके अलावा सुरभि ज्योति को 3 मिलियन डॉलर दिए गए थे। निया शर्मा को सीरियल नागिन 8 मिलियन डॉलर मिला था। टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना को उनके किरदार के लिए 5 मिलियन डॉलर दिए गए थे। एक्ट्रेस सायंतानी घोष को 3 मिलियन डॉलर मिला था। तो वही टीवी एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदानी ने नागिन किरदार के लिए 4 मिलियन डॉलर लिए थे।

यह भी पढ़ें : Koffee With Karan 7 में इंडस्ट्री के इन भाई बहन की होगी धमाकेदार एंट्री, Rakshabandhan स्पेशल होगा एपिसोड 

Latest Posts

spot_img

you may like