इस साल साउथ की रिलीज हुई ये Hindi Remake फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई हैं

Hindi Remake films of South: बॉलीवुड का साल 2023 फिल्म ‘पठान’ की सफलता से शुरु हुआ है। लेकिन इस साल के बीते तीन महीनों में सिर्फ बॉलीवुड की दो फिल्में ‘पठान’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ही बॉक्स ऑफिस पर सफल हो पाईं। इस साल की शुरुआत में सबसे ज्यादा बुरा साउथ की हिंदी रीमेक फिल्मों का रहा है। साउथ का फिल्मों का अच्छी तरह से रीमेक करने के बावजूद भी हिंदी रीमेक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गईं। तो आज हम आपको इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई हिंदी रीमेक फिल्मों के बारे में बतायेंगे जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई हैं।

इस साल रिलीज हुई साउथ की हिंदी रीमेक फिल्में जो फ्लॉप हुईं:

1.शहजादा: इस साल 17 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई है। यह फिल्म अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म अला वैकुंठपुरमूलू(2020) की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म का बजट लगभग 65 करोड़ रुपए था। लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 45 करोड़ रुपए की ही कमाई की थी।

2.सेल्फी: बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी जोकि 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। यह फिल्म साल 2019 में आई सुपरहिट मलयालम फिल्म ड्राईविंग लाइसेंस का आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। फिल्म सेल्फी का बजट लगभग 100 करोड़ रुपए था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सिर्फ 23 करोड़ रुपए की कमाई की थी। एक अच्छी फिल्म होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई।

3.भोला: बॉलीवुड के एक और सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म भोला जो अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। यह फिल्म 31 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म भोला जिसका बजट लगभग 100 करोड़ रुपए है, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस फर्स्ट वीक लगभग 50 करोड़ रुपए की कमाई की है। अगर बॉक्स ऑफिस का यह आकंड़ा देखें तो यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने जा रही है। बता दें कि फिल्म भोला साल 2019 में तमिल फिल्म कैथी का आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

ये भी पढ़ें: Preity Zinta ने मशहूर कामाख्या देवी के किए दर्शन, एक्ट्रेस को यूजर्स ने इसलिए किया ट्रोल

Latest Posts

spot_img

you may like