IMDB रैंकिंग में King Khan की Jawan से भी आगे निकली The Kerala Story, विवादों के बीच बढ़ रही हैं लोकप्रियता

एक्ट्रेस अदा शर्मा की आने वाली फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर अब विवाद बढ़ता जा रहा है। लोगों का मानना है कि इस फिल्म को दूसरी कश्मीर फाइल्स बनाने की कोशिश की जा रही है

The Kerala Story IMDB Rankings: एक्ट्रेस अदा शर्मा की आने वाली फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर अब विवाद बढ़ता जा रहा है। लोगों का मानना है कि इस फिल्म को दूसरी कश्मीर फाइल्स बनाने की कोशिश की जा रही है। फिल्म के टीजर और अब ट्रेलर की रिलीज के बाद इस फिल्म को लेकर कई तरह के विरोध हो रहे हैं। हालाकि इन विरोध के बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव करते हुए फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है और दस आपत्तिजनक सीन्स भी हटवा दिए हैं। द केरल स्टोरी से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अच्युतानंदन के उस बयान को भी हटा दिया गया है जिसमें उन्होने कहा था कि केरल आने वाले दिनों में मुस्लिम राज्य बन जाएगा।

फिल्म को लेकर जैसे जैसे विवाद बढ रहा है। वैसे वैसे लोगों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। आईएमडीबी की रैंकिंग को देखे तो द केरल स्टोरी सबसे टॉप पर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक 40 फीसद से ज्यादा लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबकि शाहरूख खान की जवान और प्रभास की आदिपुरुष क्रमश:दूसरे और तीसरे नंबर पर है। इससे पहले शाहरूख खान की जवान आईएमडीबी रैंकिंग में सबसे ऊपर थी।

अमूमन अब देखा जा रहा है कि जिस फिल्म में कंटेंट बाकी फिल्मों से हटकर है। उसके प्रति लोगों की जिज्ञासा काफी बढ़ रही है। ऐसे में ऐसी फिल्मों की कामयाबी के चांस सबसे ज्यादा हो जाते हैं। विशेषज्ञ अब ये मान कर चल रहे हैं कि अगर यही आलम रहा तो ये फिल्म द कश्मीर फाइल्स जैसे सरप्राइज रिजल्ट दे सकती है। द कश्मीर फाइल्स की बजट करीब 20-25 करोड़ के आसपास का था। सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म पर मिली माउथ टू माउथ पब्लिसिटी की वजह से द कश्मीर फाइल्स ने वर्ल्ड वाइड लेवल पर करीब 350 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

द केरल स्टोरी में ये दिखाया गया है कि केरल की कुछ लड़कियां जो नर्स बनकर लोगों की सेवा करना चाहती थी, वो आईएसआईएस के चंगुल में फंसकर सीरिया,ईराक व दूसरे देशों में जाकर अपना सबकुछ गंवा बैठी। जानकारी के मुताबिक ऐसी लड़कियों की संख्या हजारों में है। फिल्म में 32 हजार ऐसी लड़कियों के गायब होने की बात की जा रही है। लेकिन अब इन आंकड़ों में भी बदलाव कर दिए गए हैं। इस फिल्म में अदा शर्मा ने लीड रोल निभाया है जबकि इसके निर्देशक सुदीप्तो सेन हैं व फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं।

ये भी पढ़े: Nakul Kapoor समेत वो एक्टर्स जिन्होंने स्टार बनने के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर अध्यात्म को अपना लिया

Latest Posts

spot_img

you may like