The Elephant Whisperers ने जीता बेस्ट डॉक्युमेंट्री शार्ट फिल्म का ऑस्कर, जानें कहाँ देख सकते है फिल्म

सोमवार की सुबह भारतीय सिनेमा के लिए एक शानदार सुबह रही। ऑस्कर अवार्ड्स में भारत को दो अवॉर्ड मिले है। आरआरआर के नाटू नाटू और शार्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को द एकेडमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

The Elephant Whisperers Oscar 2023: द एकेडमी यानी ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) का ऐलान हो गया है। आज की सुबह भारतीय सिनेमा के लिए बेहद बेहद खस रही। इस साल ऑस्कर 2023 के लिए तीन भारतीय फिल्मों को नॉमिनेट किया गया था। जिसमें शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’, एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ और ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ शामिल है। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पहली बार ऑस्कर में प्रेजेंटर बनी।

ऑल दैट ब्रीथ्स 2023 ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई। लेकिन आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारतीय फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में आरआरआर के नाटू नाटू गाने को ऑस्कर मिला है। द एलिफेंट व्हिस्पर्स का निर्देशन कार्तिकी गोंजाल्विस ने किया है।

द एलिफेंट व्हिस्परर्स एक तमिल शार्ट फिल्म है। फिल्म की कहानी साउथ के कपल बोमन और बेली की है, जो एक छोटी से अनाथ हाथी को घर लाते है और अपने परवार के सदस्य की तरह उसकी देखभाल करते है। 41 मिनट की इस शार्ट फिल्म में बोमन और बेली हाथी का नाम रघु रखते है। इस फिल्म में इंसान और जानवर के बीच के प्यार की कहानी को बेहद शानदार तरीके से दिखाया गया है। इस शार्ट डॉक्युमेंट्री फिल्म को 8 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को दर्शक नेटफिक्स पर देख सकते है।

भारत की तरफ से ऑस्कर में अपना नाम चमकाने वाली द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शार्ट फिल्म को द एकेडमी अवॉर्ड से नवाजे जाने के बाद देश के तमाम सेलेब्स और देशवासी सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की टीम को बधाई दे रहे है। यूजर कमेंट कर रहे है कि, ‘बहुत ही खूबसूरती से इस कहानी को दिखाया है कि कैसे साउथ इंडिया में रहने वाला कपल एक अनाथ हाथी की देखभाल करता है।’

शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग में अवॉर्ड जीतकर भारत को दो ऑस्कर मिले है। एसएस राजामौली की फिल्म के गाने नाटू नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर भी जीता है। भारत के दो ऑस्कर जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बधाई दे रहे है। बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों ने ऑस्कर 2023 में व्हाइट कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

ये भी पढ़े: Natu Natu ने जीता Oscars, परफॉर्मेंस को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

Latest Posts

spot_img

you may like