- विज्ञापन -
- विज्ञापन -

Natu Natu ने जीता Oscar, परफॉर्मेंस को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

RRR के नाटू नाटू ने अब तक कई अवॉर्ड जीते है। अब 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नाटू नाटू ने ऑस्कर जीता है। इसके साथ ही इसके परफॉर्मेस को स्टैंडिंग ओवेशन मिला

- विज्ञापन -

Natu Natu Win Oscars: एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ने एक और नया इतिहास रच दिया है। आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ (Natu Natu) ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर 2023 (Oscars 2023) जीता है। इस गाने को इससे पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। नाटू नाटू ने ऑस्कर जीतकर सभी भारतीयों का सपना पूरा किया है। 95वें अकादमी पुरस्कारों में नाटू नाटू के परफॉर्मेंस को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। नाटू नाटू के ऑस्कर जीतने के बाद टॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब्स आरआरआर की टीम को बधाई दे रहे है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मंच पर नाटू नाटू के परफॉर्मेंस की घोषणा करते हुए कहा, ‘अगर आपने आज तक नाटू नाटू का नाम नहीं सुना है, तो आज आपको आज पता चल जाएगा। इसके बाद गाने का परफॉर्मेंस शुरू हुआ। इस दौरान ऑडिटोरियम में लगातार हूंटिंग होती रही। इसके बाद सभी ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। बता दें कि दीपिका पादुकोण ने बतौर प्रेजेंटर ऑस्कर 2023 में हिस्सा लिया था।

- विज्ञापन -

आरआरआर के डायरेक्टर राजामौली और फिल्म के लीड एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर ने यह अवॉर्ड नहीं लिया। बल्कि सॉन्ग के मेकर्स ने स्टेज पर जाकर यह अवॉर्ड रिसीव किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कार्पेन्टर्स के साथ काम करने से लेकर ऑस्कर के मंच पर खड़े होने और अवॉर्ड लेने तक का सफर उन्होंने कैसे तय किया। नाटू नाटू के ऑस्कर जीतने के बाद सभी भारतीय बहुत खुश है। सभी देशवासी आरआरआर की टीम को बधाई दे रहे है।

95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में पहली बार रेड कार्पेट की जगह व्हाइट कार्पेट को चुना गया। भारतीय समयानुसार ऑस्कर 2023 अवॉर्ड्स लॉस एंजिलिस में 13 तारीख को सुबह 5:30 बजे शुरू हुआ। दीपिका पादुकोण पहली बार प्रेजेंटर बनी। नाटू नाटू के ऑस्कर जीतने के बाद बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने आरआरआर की टीम को शुभकामनाएं दी है। बता दें कि आरआरआर में अजय देवगन ने भी काम किया था। उनके अलावा आलिया भट्ट ने भी इस फिल्म में काम किया था।

- विज्ञापन -

बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी, साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा समेत तमाम सेलेब्स भारत के लिए ऑस्कर जीतने के लिए आरआरआर की टीम को शुभकामनाएं दे रहे है।

ये भी पढ़े: Tu Jhoothi Main Makkaar की चौथे दिन कमाई हुई सुस्त, फ्लॉप होने के कगार पर है फिल्म

- विज्ञापन -
- विज्ञापन -

ताज़ा ख़बरें

- विज्ञापन -