फिल्म Bheed का दर्शकों ने किया Review, जानें कैसी है फिल्म

Bheed Review: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘भीड़’ को आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म को क्रिटिक्स के भी काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। इसके अलावा इस फिल्म का रिव्यू दर्शकों ने खुद भी किया है।

फिल्म भीड़ का रिव्यू को दर्शकों ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। एक यूजर ने इस फिल्म पर अपने विचार रखते हुए ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’’लॉकडाउन के दौरान देश ने बहुत कुछ झेला. बहुत कुछ देखा। एक फिल्मकार के नजरिए से उस दौर में पलायन कर रहे लाखों मजदूरों की तकलीफों को @anubhavsinha ने बेहद असरदार तरीके से फिल्माया है। #RajkummarRao और #ashutoshrana जैसे कलाकारों ने #Bheed को एक दस्तावेज बना दिया है। देखिए जरूर।’’

वहीं एक दूसरे यूजर ने फिल्म भीड़ की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’भीड़ अनुभव सिन्हा की एक ठोस फिल्म है। वह हमेशा एक अलग फिल्म बनाने में विश्वास रखते हैं। वह कभी भी HIT जादू के फॉर्मूले का उपयोग नहीं करता है। रविवार को इसे देखेंगे।’’

इसके अलाव एक यूजर ने इस फिल्म को लॉकडाउन की सच्चाई दिखाने की तारीफ करते हुए लिखा कि,’’भीड़ का दूसरा भाग निश्चित रूप से अधिक इंटेस है। यह बहुत सी बातें कहता है जिन्हें कहने की आवश्यकता है लेकिन उन विषयों का समाधान कठिन है। फिर भी, आप कह सकते हैं कि यह फिल्म मौजूद है और हर किसी के देखने के लिए उपलब्ध है, यह सराहनीय है।’’

बता दें कि, फिल्म ‘भीड़’ को अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में है। इसके अलावा इस फिल्म में दीया मिर्जा, आशुतोष राणा, पंकज कपूर, कृतिका कामरा, कुमुद मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और वीरेंद्र सक्सेना भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में भारत में  साल 2019 से लेकर 2020 तक लगे कोविड के दौरान के लॉकडाउन की स्थिति को दिखाया गया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अचानक एकदम कोविड के दौरान लॉकडाउन लगने पर देश के लोगों के साथ क्या हुआ था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे लॉवर मिडिल क्लास लोगों ने इस लॉकडाउन में अपने आप को संभाला था।

ये भी पढ़ें: जानें  फैंस को कैसा लगा Ajay Devgn की फिल्म Bholaa का सॉन्ग Dil Hai Bholaa

Latest Posts

spot_img

you may like