TBMAUJ First Review: हंसी से भरपूर, लंबे समय के बाद आई मनोरंजक फिल्म.. शाहिद-कृति की फिल्म देख झूम उठे लोग

फिल्म में शाहिद कपूर और कृति के अलावा धर्मेंद्र डिंपल कपाड़िया जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 1 करोड़ की कमाई कर ली थी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दर्शकों का इंतजार 9 फरवरी को खत्म हो चुका है। इससे पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई जिसे देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों ने फर्स्ट शो देखने के बाद इसका रिव्यू सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। तो चलिए जानते हैं ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का फर्स्ट रिव्यू कैसा है?

कॉमेडी और रोमांस से भरपूर फिल्म
बता दें, इस फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर और कृति सेनन एक दूसरे के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों जब फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था तभी से फैंस इस फिल्म को लेकर उत्साहित थे। अब कुछ लोगों ने स्क्रीन देखने के बाद अपनी राय साझा की।

एक ने बताया कि इस फिल्म की कहानी अब तक की फिल्मों से बहुत अलग और हटके हैं। एक ने कहा कि, “’तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि इंसानों और AI के बीच भावनात्मक सीमाओं को एक सीमा के भीतर बनाए रखना कितना महत्वपूर्ण है। यह शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर दिल के टूटने को इतनी अच्छी तरह और शानदार ढंग से व्यक्त करता है। बहुत ही खूबसूरत क्लाइमैक्स।।”

शाहिद की पत्नी ने की जमकर तारीफ
बता दे शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी फिल्म का रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने कहा कि, “हंसी से भरपूर.. लंबे समय के बाद इतना मनोरंजक कुछ देखा। प्यार, हंसी, मस्ती, डांस और दिल को छू लेने वाला संदेश।” वहीं शाहिद को लेकर उन्होंने कहा कि, “ओजी लवर ब्वॉय, आपके जैसा कोई नहीं है। आपने मेरा दिल पिघला दिया।” इसके अलावा उन्होंने सारांश में लिखा कि, “इसने दिल से हंसाया, जिसकी वजह से पेट दर्द हो रहा है।”

क्या बोली पब्लिक?
वही फर्स्ट शो देखने के बाद यूजर्स ने भी अपना रिव्यू शेयर किया। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा कि, “एक डिलाइटफुल ROM-COM है, जो निश्चित रूप से दर्शकों के बीच एक जुड़ाव पैदा करेगी। यह फिल्म वेलेंटाइन्स डे के लिए अच्छी फिल्म साबित हो सकती है। शाहिद कपूर और कृति सेनन के बीच की केमिस्ट्री देखने लायक है, जो फिल्म में एक वास्तविक और प्यारी गुणवत्ता जोड़ती है।

एक अन्य ने लिखा कि, “तेरी बातों में ऐसा उल्झा जिया फ्रेश और यूनिक फिल्म है। वेलेंटाइन पीरियड और छुट्टियों के लिए फिल्म देखने का अच्छा ऑप्शन है।” इसके अलावा भी कई यूजर्स ने फिल्म की जमकर तारीफ की।

बता दें, फिल्म में शाहिद कपूर और कृति के अलावा धर्मेंद्र डिंपल कपाड़िया जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 1 करोड़ की कमाई कर ली थी। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखिर फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर पाती है?

ये भी पढ़ें: Malaika नहीं Shilpa Shirodkar थीं ‘छैंया छैंया’ की पहली पसंद, बोली- मुझे मनहूस समझा गया और..

Latest Posts

spot_img

you may like