TBMAUJ Trailer: कॉमेडी-रोमांस से लबरेज है शाहिद की फिल्म, कृति के किरदार ने फैंस को किया सरप्राइज

कृति सेनन का किरदार काफी दिलचस्प है जो एक रोबोट होता है और यह बात शाहिद कपूर को लंबे अफेयर के बाद पता चलती है जिसके बाद वह चौंक जाते हैं। फिर फिल्म की असली कहानी शुरू होती है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म में कृति सेनन और शाहिद कपूर के बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद भी किया गया। जैसे ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया तो फैंस इसके लिए एक्साइटिड हो गए हैं। तो आईए जानते हैं आखिर शाहिद कपूर की यह फिल्म किस दिन सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है?

रोमांस के साथ कॉमेडी का तड़का
बता दें, 3 मिनट 30 सेकंड के ट्रेलर में कॉमेडी से लेकर रोमांस और नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। पहली बार कृति सेनन, शाहिद कपूर के साथ नजर आ रही है। ऐसे में इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस और भी एक्साइटमेंट हो गए हैं। बता दे इसका ट्रेलर अपने ऑफिशल युटुब चैनल पर रिलीज किया गया है जिसे चंद मिनट में लाखों व्यूज मिल गए हैं। फिल्म में आपको कई सरप्राइज भी देखने को मिलेंगे। दरअसल, कृति सेनन का किरदार काफी दिलचस्प है जो एक रोबोट होता है और यह बात शाहिद कपूर को लंबे अफेयर के बाद पता चलती है जिसके बाद वह चौंक जाते हैं। इसके बाद ही फिल्म के असली कहानी शुरू होती है और पेट पकड़कर हंसने वाली कॉमेडी भी दिखाई देती है।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज में होगी फिल्म
वहीं फिल्म के गाने भी काफी अच्छे हैं जो आप को जरूर पसंद आएंगे। बता दें, फिल्म में यह अब तक का सबसे बेस्ट कंटेंट आपको देखने का मिलेगा। शाहिद और कृति सेनन की यह कॉमेडी फिल्म 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। ट्रेलर को शाहिद ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ साझा किया कि, “साल की सबसे बड़ी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए! ट्रेलर अभी जारी! #TeriBaatonMeinAisaUljhJiya इस वैलेंटाइन वीक, 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में।”

यानी कि साफ़ तौर पर कहा जाए तो वैलेंटाइन-डे वीक में आपको रोमांटिक जोड़ी के साथ-साथ भरपूर कॉमेडी भी मिलने वाली है। बता दें, पिछले कुछ दिनों से शाहिद कपूर एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं। उनकी फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसके बाद से ही फैंस को उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि, आखिर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है?

ये भी पढ़ें:

Latest Posts

spot_img

you may like