Tejasswi Prakash ने बताया अपना एक डरावना भूतिया अनुभव, बोलीं मैंने आजतक इसके बारे में किसी को नहीं बताया था

Tejasswi Prakash told his scary ghostly experience: हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर वेब-सीरीज ‘अधूरा’रिलीज हुई है। यह हॉरर वेब-सीरीज लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसी बीच अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने भी इस सीरीज की तारीफ की है और साथ ही में अपना एक भूतिया अनुभव भी साझा किया है। 

तेजस्वी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’इस याद को आप लोगों के साथ साझा करते हुए रोंगटे खड़े हो गए।यदि आप हॉरर शो के फैन हैं, तो आपको निश्चित रूप से अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘अधूरा’ देखना चाहिए। क्या आपके स्कूल के दिनों की कोई डरावनी कहानी है? #AdhuraOnPrime का उपयोग करके इसे हमारे साथ साझा करें। आइए हम सब मिलकर हॉरर अनुभव को स्वीकार करें!’’

साझा की गई इस वीडियो में तेजस्वी ने अपने भूतिया अनुभव के बारे में बताते हुए कहा, ‘’सभी को नमस्कार! तो मैं हमेशा से ही हॉरर मूवीज की फैन रही हूं। इसके अलावा मैं भूत वाली कहानियों को भी सुनने को लेकर काफी इच्छुक रही हूं, जोकि हम अपने दोस्तों के साथ शेयर करते हैं। तो एक ऐसा ही अनुभव मैं आप लोगों के साथ साझा करना चाहूंगी। जब मैं स्कूल में थी और हम स्कूल ट्रिप पर गए थे और यह ट्रिप मुंबई के बाहर थी। और हम होटल में रह रहे थे, तो मैं और एक मेरी सहेली ने भूत को बुलाने का फैसला लिया। तो हमने एक पेपर पर नंबर्स लिखे, अल्फाबेट लिखे और एक कॉइन रखा। उस कॉइन को फिर हमने एक-दूसरे के साथ बॉडी टच करके उस कॉइन पर उंगली रखा, और उसके बाद वो कॉइन सच में मूव करने लगा।’’

तेजस्वी ने आगे कहा कि, ‘’कॉइन उछल कर मेरे नाम तेजू पर गया था, इसपर मेरी फ्रेंड बोली की वो मजाक कर रही है। लेकिन उसके बाद कॉइन खुद अपने आप खूब तेजी से उछालने लगा। इसके बाद यह कॉइन तीन बार नंबर 6 पर आया। ट्रिपल सिक्स का मतलब होता है, शैतान का नंबर, इसके बाद हम दोनों काफी डर गए। मैं मजाक नहीं कर रही हूं,यह मेरे साथ सच में हुआ था। मैंने आज तक किसी को इसके बारे में नहीं बताया था, लेकिन मैंने सोचा कि क्यों न आप लोगों को इस अनुभव के बारे में बताया जाए।’’

ये भी पढ़ें: Smriti Irani को घर का लोन चुकाना था, इसी बीच उन्हें पान मसाला का ऐड ऑफर हुआ, लेकिन स्मृति ने इस कारण से पान मसाले के ऐड को करने से मना कर दिया

Latest Posts

spot_img

you may like