जब 10 साल के बच्चे की पत्नी बनी थीं Tejasswi Prakash, लोगों से मिली थी धमकियां, रातोंरात बंद करना पड़ा था शो!

तेजस्वी ने 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लिया, वह बिग बॉस में नजर आई जहां पर बिग बॉस की विनर बनकर बाहर निकली। इसके बाद उनके एकता कपूर का पॉपुलर शो 'नागिन-6' हाथ लगा।

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। तेजस्वी अब तक कई पॉपुलर शो का हिस्सा रह चुकी है। वर्तमान में तेजस्वी प्रकाश टीवी की सबसे हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। आज 10 जून को तेजस्वी प्रकाश अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है। तो चलिए जानते हैं इस मौके पर तेजस्वी प्रकाश के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

डेब्यू शो से मिली पहचान
बता दें, तेजस्वी प्रकाश ने टीवी सीरियल ‘स्वरागिनी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में वह रागिनी के किरदार में नजर आई थी जिसके माध्यम से उन्हें काफी पापुलैरिटी हासिल हुई थी। तेजस्वी ने इस शो में एक नेगेटिव किरदार अदा किया था लेकिन फिर भी फैंस ने उन्हें बहुत पसंद किया।

इसके बाद उन्होंने ‘पहरेदार पिया की’ में काम किया जिसके बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। दरअसल इस शो में उन्होंने एक 10 साल के बच्चे की पत्नी का किरदार निभाया था जिसकी वजह से टीवी इंडस्ट्री से लेकर हर तरफ तहलका मच गया था और एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया गया। इसके बाद मेकर्स ने रातों-रात इस शो को बंद कर दिया।

बिग बॉस की बनी विनर
इसके बाद तेजस्वी ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लिया और फिर वह बिग बॉस में नजर आई जहां पर बिग बॉस की विनर बनकर बाहर निकली। इसके बाद उन्हें एकता कपूर का पॉपुलर शो ‘नागिन-6’ हाथ लगा। इस शो से तेजस्वी को बड़ी सफलता हासिल हुई और उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इस शो में काम करने के बाद तेजस्वी टीवी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई।

पिछले दिनों तेजस्वी ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया था कि, “जब मैं गेम पीरियड में खेलने के लिए जाती थी तो मुझे टीम का हिस्सा नहीं बनाया जाता था। उनका कहना था कि मैं दौड़ नहीं सकती गिर जाऊंगी। मेरी क्लास के बच्चे कहते थे कि मुझे पांच रुपये का सिक्का अपनी जेब में डालकर चलना चाहिए जिससे मैं हवा में उड़ न जाऊं। मुझे उस वक्त काफी बुरा फील होता था। यहां तक कि मैं अपना कॉन्फिडेंस तक खोने लग गई थी।” खैर तेजस्वी आज मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।

ये भी पढ़ें: Ekta: 17 में शुरू हुआ करियर, फिर बिन ब्याही बनी मां, रईसी में शाहरुख़-सलमान को टक्कर देती हैं TV Queen!

Latest Posts

spot_img

you may like