Kaho Naa… Pyaar Hai की एक्ट्रेस Tannaz Irani को अब इस कारण के चलते करवानी होगी अपना हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी, बोलीं मैं नर्वस हूं

Tannaz Irani to have hip replacement surgery: बॉलीवुड और टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री तनाज ईरानी को अब अपनी हिट रिप्लेसमेंट सर्जरी करवानी पड़ेगी। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री तनाज ने दी है। तनाज जिन्होंने पिछले दो सालों तनाज बैक इंजरी से जूझ रही हैं और उन्हें चलने के लिए छड़ी का सहारा लेना पड़ा रहा है। तनाज ने अपना काफी इलाज करवाया, लेकिन उनकी बैक इंजरी ठीक नहीं हुई और अब उन्हें अपनी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी करवानी पड़ेगी। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने दी है। 

अभिनेत्री तनाज ने ईटाइम्स से बातचीत करते हुए इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि, ”मुझे अपनी स्थिति को सुधारने  में दो साल लग गए। मुझे लग रहा था कि समस्या मेरी कमर और घुटनों में हैं और इसीलिए मैंने अपने कई MRI और एक्स-रे करवाए ताकि मुझे राहत मिल सके। लेकिन अब डॉक्टरों ने मुझे हिप रिप्लेसमेंट करवाने की सलाद दी है, जिसके लिए में तैयार हूं। मैं इसके लिए नर्वस और उत्साहित दोनों ही हूं। मैं हमेशा से काफी पॉजिटिव रही हूं और मैं इस सर्जरी के लिए बिल्कुल तैयार हूं।’’

तनाज जोकि इन दिनों सीरियल ‘बरसातें’ और ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लिए शूटिंग कर रही हैं, उन्होंने अपने प्रोड्यूसर्स को भी धन्यवाद दिया। तनाज ने बताया कि उनके प्रोड्यूसर्स उनकी इस खराब हालत में काफी सपोर्टिव रहे हैं। तनाज ने बताया कि हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हो जाने के बाद  वे फिर से काम शुरू कर देंगी। तनाज ने कहा कि वे जल्द से जल्द ठीक होना चाहती हैं। तनाज ने बताया कि इलाज के अलावा वे ध्यान करती हैं, जिससे उन्हें पॉजिटिव रहने में सहायता मिलती है। मैं चाहती हूं कि मैं बिनी किसी सहायता के चल पाऊं और डांस कर पाऊं।  मुझे उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगी।  

बता दें कि, तनाज आखिरी बार फिल्म गोलामाल 3 में नजर आईं थी। वे अब इस वक्त टीवी सीरियल ‘बरसातें’ और ‘गुम है किसी के प्यार में’ काम कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें: Karan Kundrra ने कहा एक समय पर कई लोगों के साथ रिलेशनशिप में रहना रिलेशनशिप नहीं है, बल्कि अपनी जरूरत पूरा करने जैसा है, बोले ओपन रिलेशनशिप और सिचुएनशिप एक प्रोपेगेंडा है

Latest Posts

spot_img

you may like