Taapsee Pannu ने मीडिया रिपोर्टर की लगा क्लास, घर से होमवर्क करके आने की दी सलाह

Taapsee Pannu Video : ओटीटी प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। ओटीटी प्लेटफार्म पर आए दिन कोई ना कोई फिल्में या वेब सीरीज दस्तक देकर दर्शकों का मनोरंजन करती रहती है।। ऐसे में बीते दिन ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स 2022 (OTT Play Awards 2022) का आयोजन किया गया था जिसमें इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज ने शिरकत की।

इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी (Taapsee Pannu) ग्लैमरस अंदाज में कहर ढाती हुई नजर आई। इस अवॉर्ड फंक्शन में ताप्सी पन्नू ने ग्रीन सिमरी गाउन पहनकर अपना जलवा बिखेरा। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हसीन दिलरूबा के लिए बॉलीवुड एक्टर्स ताप्सी पन्नू को बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। इस दौरान जब वह मीडिया से रूबरू होते हुए नजर आई, तब उन्होंने एक मीडिया रिपोर्टर की जमकर क्लास लगा दे। उस रिपोर्टर के सवालों का जवाब देते हुए तापसी पन्नू ने उन्हें घर से होमवर्क करके आने की सलाह दे दी।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट : Kartik Aaryan ने अपनी फिल्म Bhool Bhulaiyaa 2 के बाद Aashiqui 3 को लेकर कही यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like