Sushmita Sen का सनसनीखेज़ खुलासा, कुछ दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए एक बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री ने लिखा है कि कुछ दिन पहले ही उन्हे दिल का दौरा पड़ा था लेकिन गनीमत है कि वो अब ठीक हैं

Sushmita Sen Suffers Heart Attack: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक सुष्मिता सेन आजकल अपनी आने वाली वेब सीरीज में बिजी हैं। बावजूद इसके एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम के जरिए एक बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री ने लिखा है कि कुछ दिन पहले ही उन्हे दिल का दौरा पड़ा था लेकिन गनीमत है कि वो अब ठीक हैं। डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी करके स्टेन लगा दिया है और अब वो काफी अच्छा फील कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इस बात को शेयर कर वो अपने फैन्स को अच्छी खबर देना चाह रही थी कि वो अब ठीक हैं और जल्द ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ेंगी।

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक फोटो शेयर करते हुए ये शब्द लिखे हैं। फोटो में सुष्मिता पिता के साथ मुस्कुराते हुए दिख रही हैं। सुष्मिता ने इस मौके पर अपने फैन्स और उन लोगों को धन्यवाद कहा है। जिन्होने समय पर उनकी मदद की और उनके लिए दुआएं की, ताकि वो जल्द ही ठीक हो सके। मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं। सुष्मिता सेन को आखिरी पर बेव सीरीज आर्या में देखा गया था और खबर है कि वो इस सीरीज के अगले पार्ट की शूटिंग कर रही हैं।

सुष्मिता की वेब सीरीज आर्या का तीसरा सीजन हमें जल्द ही देखने को मिलेगा जो डिज्नी हॉट स्टार पर स्ट्रीम होगा। इसके अलावा सुष्मिता सेन किन्नर श्रीगौरी सावंत की बायोपिक में भी नजर आएंगी। जिसे ताली नाम से बनाया जा रहा है। ताली में सुष्मिता काफी इंप्रेसिव नजर आएंगी।

मिस यूनीवर्स का खिताब जीतने के बाद 1996 में सुष्मिता सेन ने फिल्स दस्तक से अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था। सुष्मिता कई शानदार फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। सुष्मिता सेन ने अभी शादी नहीं की है लेकिन वो दो बच्चियों को गोद लेकर उनकी देखभाल कर रही हैं। हाल ही में सुष्मिता सेन ललित मोदी के साथ अफेयर को लेकर विवादों में आ गई थी।

ये भी पढ़े: ‘’मैं अंधा जरूर हूं पर मैं देख सकता हूं’’, Rajkummar  Rao  की SRI का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज

Latest Posts

spot_img

you may like