Sushant Singh Rajput अंदर से बच्चा था और वो फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की गंदी पॉलिटिक्स को झेल नहीं पाया: Manoj Bajpayee

Sushant Singh Rajput was a child from inside Manoj Bajpayee: बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर मनोज बाजपेयी जोकि इन दिनों अपनी फिल्म बंदा के लेकर खबरों में बने हुए हैं। उन्होंने इसी बीच बॉलीवुड के दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत के बारे में एक बड़ा बयान दिया है। मनोज ने बताया है कि सुशांत को अंदर से क्या चीज परेशना कर रही थी, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या से कदम उठाया। मनोज ने आज तक को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि सुशांत ने उनसे अपने दिल की बात साझा की थी। 

मनोज ने सुशांत पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मैंने और सुशांत ने फिल्म सोनचिरियां में साथ में काम किया था। हम दोनों शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के काफी नजदीक हो गए थे और सुशांत मुझे बहुत प्यार करता था। मैं अक्सर सेट पर मटन पकाता था और वह हमेशा खाने के लिए आता था। मुझे नहीं पता था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा लेकिन उसने अपनी दिक्कतों के बारे में मुझसे खुलकर बात की थी।’’

मनोज ने आगे बताय कि सुशांत फिल्म इंडस्ट्री में चल रही गंदी पॉलिटिक्स के शिकार हुए थे। मनोज ने कहा कि, ‘’इंडस्ट्री में पॉलिटिक्स हमेशा होती है लेकिन जैसे-जैसे आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाते हैं यह  पॉलिटिक्स और भी गन्दी हो जाती है। मुझे कभी कोई समस्या नहीं हुई क्योंकि मैं जिद्दी था। सुशांत नहीं था और वो इन तरह की चीजों को झेल नहीं पाया। उसने मुझे इन चीजों के बारे में बताया भी था, क्योंकि यह चीजें उसपर असर डाल रही थी।’’

इसके अलावा मनोज ने कहा कि, ‘’अगर आप मनोज बाजपेयी बनना चाहते हैं, तो आपके साथ कोई पॉलिटिक्स नहीं करेगा। लेकिन सुशांत एक स्टार बनना चाहता था और स्टार बनने के लिए बहुत कॉम्पिटिशन है। सुशांत इसी पॉलिटिक्स और कॉम्पिटिशन को सहन नहीं कर सका। सुशांत एक पवित्र आत्मा और अंदर से बच्चा था । वह इस इंडस्ट्री की गंदी पॉलिटिक्स को समझ नहीं पाया।’’ बता दें कि, मनोज और सुशांत  ने साल 2019 में आई फिल्म ‘सोनचिरियां’ में साथ में काम किया था। 

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan को अपने स्टाडरम को लेकर हुई चिंता, बोले क्या फैंस हमेशा मेरे लिए खड़े रहेंगे?

Latest Posts

spot_img

you may like