Sushant Singh Rajput की जयंती पर फैन्स कर रहे हैं याद, कभी इन हसीनाओं के लिए धड़कता था एक्टर का दिल

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आज उनके फैन्स उन्हे बड़ी ही शिद्दत के साथ याद कर रहे हैं। सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती ने भी एक्टर की जयंती पर उन्हे अपने ही अंदाज़ में याद किया है

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत हिंदी सिनेमा के ऐसे अभिनेता थे। जिनका अचानक जाना लोगों को रूला गया था। 21 जनवरी को इस दिवंगत एक्टर की जयंती है। ऐसे में उनके फैन्स उन्हे बहुत ही शिद्दत के साथ याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह के 37वीं बर्थ अनीवर्सी पर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी अपने प्यार को याद करते हुए सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होने लिखा है कि हर सांस तक तुम्हे प्यार करूंगी।

बात अगर सुशांत सिंह राजपूत के फिल्मी सफर की करें तो अपनी करियर में उन्होने कई शानदार फिल्में की और उन्हे अगले उभरते हुए सितारे के तौर पर देखा जा रहा था। सुशांत की जयंती के मौके पर जानते हैं उनकी लव लाइफ के बारे में, जिसकी वजह से वो अक्सर सुर्खियों में रहे थे। बैक ग्राउंड डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत पहली बार 2014 में प्रसारित सीरियल पवित्र रिश्ता में नजर आए।

इस धारावाहिक की कामयाबी से वो घर घर में मशूहर हो गए। इसी टीवी शो के दौरान वो शो की लीड हीरोइन अंकिता लोखंडे के काफी करीब हो गए। धीरे धीरे दोनों में प्यार हो गया। फिर कई सालों तक दोनों रिलेशनशिप में भी रहे। पर पता नहीं कैसे इस जोड़ी पर किसी की नजर लग गई। अंकिता और सुशांत सिंह के ब्रेकअप ने तब खूब चर्चा बटोरी थी। अंकिता से ब्रेकअप के बाद सुशांत की लाइफ में कृति सेनन आई। कृति और सुशांत फिल्म राब्ता के सेट पर करीब आए थे लेकिन कभी भी दोनों ने अपने लव का इजहार नहीं किया।

कृति अक्सर सुशांत को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर लिखती रहती हैं। कृति के बाद सुशांत की लाइफ में फिल्म केदारनाथ के सेट पर सारा अली खान ने एंट्री मारी। दोनों के करीब आने और डेटिंग करने की खबरे फिल्म की शूटिंग और रिलीज के बाद मीडिया की हेडलाइन में रही थी। बात आगे बढ़े इससे पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरे भी आ गई। सारा के बाद सुशांत सिंह का नाम श्रध्दा कपूर के साथ भी जुड़ा।

श्रध्दा के साथ सुशांत ने छिछोरे जैसी फिल्म की थी। श्रध्दा के बाद सुशांत की लाइफ में आने वाली एक्ट्रेस हैं रिया चक्रवर्ती। हालाकि रिया और सुशांत ने कभी इस बारे में बात नहीं की लेकिन सुशांत के निधन के बाद रिया और सुशांत की डेटिंग की खबरें सामने आई। इसका खुलासा भी हुआ कि दोनों लिवइन में रहते थे। सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया था। उन्हे ड्रग के केस का भी सामना करना पड़ा।

एक समय तो ऐसा लगा कि मुख्य आरोपी रिया ही हैं लेकिन कोर्ट ने फैसले ने रिया को राहत दिलाई और अब वो नॉर्मल लाइफ जी रही हैं।14 जून 2020 को सुशांत के मौत की खबर ने पूरे देश में सनसनी पैदा कर दी थी। फिर ये अंदाज़ा लगाया गया कि सुशांत सिंह का मर्डर हुआ है। पुलिस और सीबीआई दोनों ने जांच की लेकिन मर्डर के कुछ सबूत नहीं मिले। सुशांत की मौत दूसरे सितारों की तरह ही अब एक मिस्ट्री बन गई है। जिस पर शायद ही कभी परदा उठेगा।

ये भी पढ़े: Tu Jhooti Main Makkaar में पहली बार साथ में नजर आएंगे Ranbir और Shraddha जानें कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Latest Posts

spot_img

you may like