Gadar 2 में  Sunny Deol के हैं सिर्फ इतने सीन, जानिए फिल्म को लेकर दर्शकों का रूझान कैसा है?

Sunny Deol have less scenes in Gadar 2: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की आगामी फिल्म ‘गदर-2’ को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फैंस इस फिल्म में सनी का एक्शन अवतार देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। लेकिन  गदर-2 को लेकर एक ऐसी खबर आ रही हैं, जिससे फैंस का इस फिल्म के रूझान थोड़ा कम हो सकता है। गदर-2 में सनी के ज्याादा सीन्स देखने को नहीं मिलने वाले हैं। 

‘गदर-2’ में सनी के सिर्फ 11 सीन्स हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि फिल्म के इंडस्ट्री के विवादित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान इस बात को कह रहे हैं। कमाल ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’क्या आप थियेटर में फिल्म गदर-2 देखेंगे? यदि आप इसे ओटीटी, टीवी या टेलीग्राम पर देखेंगे तो कृपया वोट न करें। फिल्म में सनी देओल के 11 सीन हैं।’’ फिल्म के देखने के पक्ष में 49 % लोगों ने ने वोट किया है, वहीं फिल्म को न देखने के पक्ष में 50% लोगों ने वोट किया है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म गदर-2 को लेकर दर्शकों को रूझान ठीक-ठाक है। 

हालांकि, ‘गदर-2’ के मेकर्स ने कमाल के इस ट्विट पर अभी तक किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब देखना होगा कि ‘गदर-2’ में सनी के कितने सीन होते हैं। हालांकि, अगर कमाल के इस ट्विट में सच्चाई हैं, तो यह बात फिल्म गदर-2 पर काफी असर डाल सकती है। फिल्म गदर पूरी तरह से सनी देओल पर आधारित थी। अब ‘गदर-2’ में अगर सनी के सीन्स को कम दिखाया जाता है और उत्कर्ष शर्मा के ज्यादा सीन्स दिखाए जाते हैं, तो इससे फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ सकता है।

बता दें कि, फिल्म ‘गदर-2’ को अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी सेकेण्ड लीड में है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का क्लेश अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 से होगा। 

ये भी पढ़ें: जब Dara Singh की हीरोइन Nishi Kohli के साथ कुछ लड़कों ने बदतमीजी की, फिर दारा सिंह ने एक लड़के उठाकर इस तरह फेंका की बाकी सारे लड़के वहां से भाग गए

Latest Posts

spot_img

you may like