Sunny Deol broke silence on loan of 56 crores: बॉलीवुड के सुपरस्टार इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 और 56 करोड़ के बैंक लोन को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल को 56 करोड़ रुपए का लोन न चुकाने पर एक नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के अनुसार सनी देओल के जुहू स्थित घर की नीलामी होने वाली थी, लेकिन बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने तुरंत इस नोटिस को वापस भी ले लिया। लेकिन इन खबरों को लेकर सनी देओल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। हालांकि, अब सनी देओल ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।
सनी देओल ने बैैंक ऑफ बड़ौदा के घर नीलामी वाले नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए ANI को बताया कि, “मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता। ये निजी मामला हैं। मैं कुछ भी बोलूंगा, लोग गलत मतलब निकालेंगे।” बता दें कि इससे पहले सनी देओल की टीम ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वे लोग इस मामले को सुलझाने का काम कर रहे हैं और लोगों से यह गुजारिश है कि किसी भी प्रकार की कोई अटकले न लगाई जाए।
इस लोन वाली खबर के बीच एक और खबर आई थी कि अक्षय कुमार ने सनी देओल को लोन चुकाने में मदद करने के लिए कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की है। हांलांकि, इसके बाद अक्षय कुमार की टीम ने इन खबरों को खारिज कर दिया था और कहा था कि अक्षय ने किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक सहायता प्रदान नहीं की है और यह सारे दावे झूठे हैं।
बात करें सनी देओल की फिल्म गदर 2 की, तो इस फिल्म ने अब 386 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। यह फिल्म 11 दिनों से सिनेमाघरों में टिकी हुई है। इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया था। अब यह फिल्म दूसरे हफ्ते में चल रही हैं। यह फिल्म दूसरे हफ्ते के अंत तक 400 करोड़ रुपए से अधिक तक की कमाई कर ले जायेगी।

