Sunny Deol Arjun Pandit completes 24 years facts about the film: सनी देओल जोकि इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रहे हैं। इस फिल्म में सनी का एग्रेसिव अवतार देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। सनी जिन्होंने अपने करियर में कई एग्रेसिव फिल्में की हैं, आज उन्हीं एग्रेसिव फिल्मों में से एक फिल्म अर्जुन पंडित को 24 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को आज है कि दिन 20 अगस्त 1999 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म को राहुल रवैल ने डायरेक्ट किया था। तो आज हम आपको को सनी की इस फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार किस्से बतायेंगे।
अर्जुन पंडित से जुड़े कुछ मजेदार किस्से:
1.जब शूटिंग के दौरान जूही चावला की गर्दन कटने से बची: इस फिल्म के क्लाईमैक्स में एक सीन था, जहां पर जूही चावला और सनी देओल गुंडे से बचने के लिए ट्रेंच की नीचे जाते हैं। इसी ट्रेंच के ऊपर ट्रेन दौड़ रही होती है। लेकिन जूही चावला को शूटिंग के दौरान इस बात के बारे में पता नहीं था। जूही ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर वे जरा सी भी गलती करती तो उनकी गर्दन कट जाती और उनकी जान जा सकती थी।
2.कन्नड़ फिल्म की रीमेक: सनी देओल की फिल्म अर्जुन पंडित साल 1995 में आई कन्नड़ फिल्म ओम की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। ओम को उपेन्द्र द्वारा निर्देशित किया गया था, इस फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार ने मुख्य किरदार निभाया था। ओम बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
3.सनी देओल से पहले अजय देवगन को ऑफर हुई थी यह फिल्म: अर्जुन पंडित सनी देओल से पहले अजय देवगन को ऑफर की गई थी। हालांकि, अजय ने कुछ कारणवश इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इसके बाद यह फिल्म सनी देओल ने की।
4.जूही का पहला ग्रे शेड वाला किरदार: यह जूही चावला की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने एक नेगेटिव अंदाज वाला किरदार निभाया था। इससे पहले जूही ने ज्यादातर पॉजिटिव किरदार निभाए थे।
ये भी पढ़ें: Manish Wadhwa ने बताया कि Gadar 2 के क्लाईमैक्स में उन्हें पीटने के बाद Sunny Deol ने उन्हें क्या बोला?

