Big Boss-16  में नजर आयेंगे Sunny Deol और Ameesha Patel

Sunny Deol- Big Boss 16: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल अपनी आगामी फिल्म ‘गदर-2’ के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो बिग बॉस-16 में नजर आयेंगे। वे अपनी इस फिल्म की अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ इस शो में  फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आयेंगे। सूत्रों के अनुसार सनी और अमीषा बिग बॉस के सेट पर 16 फरवरी 2023 को जायेंगे। वे इस शो पर अपनी फिल्म को प्रमोट करने जायेंगे। हालांकि, इस बात कोई आधिकारिक पुष्टि न तो अभिनेता सनी देओल ने की है और न ही शो के मेकर्स ने।

बता दें कि, सनी साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के सीक्वल ‘गदर 2’ में एक बार फिर से मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है। साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर’ में अमरीश पुरी, सनी देओल और अमीषा पटेल और विवेक शौक मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म को अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय में उभरी एक प्रेम कहानी को दिखाया गया था। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी काफी बड़ी हिट रही थी।

आपको बता दें कि, ‘गदर-2’ में सनी एक बार फिर से तारा सिंह के किरदार मेंं नजर आयेंगे। फिल्म के सीक्वल को भी फिल्म के मूल डायरेक्टर अनिल शर्मा द्वारा ही निर्देशित किया गया है। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म की कहानी को पहली फिल्म की कहानी से 24 साल आगे दिखाया जायेगा। इस फिल्म में सनी के बेटे को लेकर कहानी आगे बढ़ेगी। फिल्म में सनी के बेटे का किरदार उत्कर्ष शर्मा निभा रहे हैं। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा को एक भारतीय सैनिक के रुप में दिखाया जायेगा। ‘गदर-2’ की कहानी को साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में सेट किया गया है। 

‘गदर-2’ में तारा सिंह (सनी देओल) के बेटे (उत्कर्ष शर्मा) पाकिस्तान में युद्ध के दौरान फंस जाते हैं और इसके बाद तारा अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं। वे पाकिस्तान जाकर पाकिस्तानी सैनिकों का सामना करके अपने बेटे को वहां से छुड़ा कर लाते हैं। सनी की यह फिल्म इसी साल 11 अगस्त को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का क्लेश बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से होगा, जोकि इसी दिन रिलीज हो रही है। ‘एनिमल’ में बॉबी देओल में अहम भूमिका में हैं। इस बार बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और बॉबी देओल में टक्कर देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें:मां बनने वाली है Sana Khan? पति संग शेयर की फोटो, कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान

Latest Posts

spot_img

you may like