Sunny Deol को भी Animal में कुछ चीजें नहीं आई हैं पसंद, बोले फिल्म तो अच्छी है लेकिन…

Sunny Deol Also Did Not Like Some Things In Animal: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल जिन्होंने इस साल की गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है, उन्होंने अपने भाई बॉबी देओल की हिट फिल्म ‘एनिमल’ में कुछ कमियां निकाल दी हैं। सनी देओल ने बताया है कि उन्हें यह फिल्म पसंद तो आई है, लेकिन फिल्म की कुछ चीजें उन्हें अच्छी नहीं लगी। सनी ने कहा कि उन्हें अपनी फिल्मों में यह चीजें पसंद नहीं है, जो एनिमल में उन्होंने देखी।  इसके अलावा सनी ने फिल्म में बॉबी की एक्टिंग की सराहना की है। 

सनी देओल ने PTI से फिल्म ‘एनिमल’ पर बातचीत करते हुए कहा कि, “कुछ चीजें हैं जो मुझे पसंद नहीं आईं, जो मुझे अपनी फिल्मों में भी पसंद नहीं आती हैं। लेकिन एक व्यक्ति के तौर पर मुझे पसंद करने या न पसंद करने का अधिकार है, लेकिन कुल मिलाकर यह एक अच्छी फिल्म है। म्यूजिक बहुत अच्छा है और यह सीन्स के साथ मेल खाता है। बॉबी हमेशा बॉबी रहे हैं, लेकिन अब वह लॉर्ड बॉबी हैं।’’

बता दें कि, फिल्म एनिमल में बॉबी देओल का लगभग 15 मिनट का ही रोल था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में बॉबी ने एक भी डायलॉग नहीं बोला और सिर्फ एक्सप्रेशन ही देकर पूरी फिल्म में चार चांद लगा दिए। फिल्म में बॉबी, अबरार के नेगेटिव रोल में खूब जंचे हैं। बॉबी देओल 15 मिनट के रोल में रणबीर कपूर पर भारी पड़ते हुए नजर आए हैं। 

बात करें, फिल्म एनिमल के बिजनेस की, तो इस फिल्म ने  पिछले 14 दिनों में वर्ल्डवाइड लेवल पर 800 करोड़ रुपए से अधिक तक की कमाई कर ली है। इस फिल्म को 01 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में पिछले 14 दिनों से सफलतापूर्वक चल रही है। यह फिल्म इस हफ्ते के अंत तक वर्ल्डवाइड लेवल पर 1000 करोड़ रुपए से अधिक तक की कमाई कर सकती है। यह फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ की वर्ल्डवाइड लेवल की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 

ये भी पढ़ें: ओटीटी पर Animal होगी चार घंटे की फिल्म, फिल्म में देखने को मिलेंगे ये सीन्स

Latest Posts

spot_img

you may like