Sunita Ahuja On Govinda Career Downfall: फिल्म अभिनेता गोविंदा को हिंदी सिनेमा का मोस्ट वर्सेटाइल्स अभिनेताओं में से एक माना जाता है। यूं तो गोविंदा ने अपने करियर की शुरूआत एक रोमांटिक हीरो के तौर पर की थी। इसके बाद एक्शन और फिर कॉमेडी में भी गोविंदा ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गोविंदा ने शक्ति कपूर और कादर खान के साथ मिलकर एक अलग ही छवि पेश की थी। गोविंदा के इस बदले हुए अवतार को लोगों ने खूब सराहा था। डेविड धवन और गोविंदा ने एक साथ मिलकर ये इतिहास रचा था और जब से इन दोनों की जोड़ी ब्रेक हुई। इसके बाद से ही दोनों के करियर में ढलान शुरू हो गया था। गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें सुनीता ने गोविंदा के करियर को लेकर विस्तार से बातें की हैं और ये भी बताया है कि कैसे चमचों ने गोविंदा के करियर को बर्बाद कर दिया।
गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर हैं और हमेशा मीडिया के सवालों का जवाब भी बड़े ही बिंदास अंदाज़ में देती हैं। सुनीता ने हाल ही में रश हिंदी के साथ अपने पति के करियर, हीरोइन्स के साथ उनके संबंधों और यहां तक कि अपनी फैमिली लाइफ व भांजे कृष्णा अभिषेक के साथ नाराजगी पर रिएक्ट किया है। खुद सुनीता मानती हैं कि वो शुरू से ही बहुत ही बेबाक रही हैं। शायद इसी वजह से गोविंदा के साथ भी उनकी लड़ाई होती रहती है, लेकिन ये लड़ाई कभी परमानेंट नहीं होती थी। इस बातचीत में सुनीता ने कहा कि गोविंदा जैसा हीरो अभी भी इस इंडस्ट्री में नहीं है। पिंकविला ने अफने सोशल मीडिया पर इस इंटरव्यू के प्रोमों को शेयर किया है। जिसमें सुनीता ये भी कहती नजर आती हैं कि गोविंदा की फिल्मों की रिलीज के लिए लोग प्लेटफॉर्म नहीं देते हैं। उसकी कई फिल्मों की रिलीज रोक ली थी। इस पोस्ट को सुनीता ने भी अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
गोविंदा के बारे में आगे बात करते हुए सुनीता ने कहा कि उनकी और डेविड धवन की जोड़ी नंबर वन जोड़ी रही है। सुनीता ने ये भी कहा कि डेविड धवन को वो पिता की तरह देखती हैं। गोविंदा और डेविड धवन, दोनों ने मिलकर कई शानदार फिल्में हिंदी सिनेमा व दर्शकों को दी हैं। सुनीता ने इस बारे में आगे कहा कि लोग डेविड धवन और गोविंदा की दोस्ती से जलने लगे थे। फिर एक समय ऐसा आया कि डेविड धवन ने गोविंदा को वक्त के हिसाब से फिल्में चूज करने को कहा और ये भी कहा कि अब वक्त आ गया है कि सेकेंड व थर्ड लीड फिल्में भी करो और समय के हिसाब से अपने आपको ढाल लो। जैसा कि एक समय पर सभी करते हैं, लेकिन कुछ चापलूसों ने गोविंदा के कान भरने शुरू कर दिए। जिससे गोविंदा सही फैसला नहीं ले पाए और उसका नतीजा आज वो भुगत रहे हैं।
सुनीता आगे बताती हैं कि फिल्मों की शूटिंग के दौरान और घर पर भी गोविंदा के सर्कल में कई ऐसे लोग थे। जिन्हे चमचा कहें या चापलूस वो बिना वजह के उनको भड़काते रहते थे। कहते रहते थे कि नहीं भाई आप हीरो हो, तो हीरो का ही रोल मिले तभी करना। सेकेंड लीड मत करना, वगैरह वगैरह। अपने इसी बात चीत में सुनीता ने ये भी खुलासा किया कि उनसे रवीना टंडन अभी भी कहती रहती हैं कि अगर चीची यानि गोविंदा की शादी पहले नहीं हुई होती, तो वो उनसे शादी कर लेती। इस पर सुनीता ने भी मजाक में कहा था ले जा, तभी तो पता चलेगा कि गोविंदा कैसा है। इसके अलावा गोली लगने के बाद जब अस्पताल में शिल्पा शेट्टी ने गोविंदा से पूछा था कि गोली कैसे लगी, तब गोविंदा ने मजाक में कहा था कि सुनीता ने मारी है। इस सुनीता ने भी गोविंदा से कहा था कि अगर मुझे गोली मारना ही होता, तो मैं पैर में नहीं, सीधा सीने में मारती। इसके बाद सब हंसने लगते हैं।

