इस हफ्ते OTT पर Sunil Grover की United Kacche के साथ रिलीज हो रहे ये बेहतरीन फिल्में 

Sunil Grover United Kacche: फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जो इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाए हुए हैं। उनकी कई सीरीज और शोज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते रहते हैं। इसी बीच उनकी एक और बेहतरीन वेब-सीरीज ‘यूनाईटेड कच्चे’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। सुनील ग्रोवर की इस सीरीज के अलावा भी इस हफ्ते कुछ बेहतरीन फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब-सीरीज और फिल्में

1.यूनाईटेड कच्चे: सुनील ग्रोवर की यह कॉमेडी सीरीज इस हफ्ते के 31 मार्च 2023 को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में पंजाब के एक नौजवान टैंगो (सुनील ग्रोवर) की इंग्लैंड में जाकर सैटल होने की कहानी को दिखाया जायेगा। सुनील ग्रोवर को इस सीरीज में गैरकानूनी तरीके से इंग्लैंड में रहता हुआ दिखाया जायेगा। इस सीरीज में सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में है। उनके अलावा इस सीरीज में निखिल विजय, सतीश शाह और नीलू कोहली भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे।

2.गैसलाइट: सारा अली खान, विक्रांत मेसी और चित्रांगदा सिंह स्टारर फिल्म ‘गैसलाइट’ इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 31 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है। यह एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में मीशा (सारा अली खान) अपने पिता राजासाहब को ढूंढती हुई नजर आ रही है। उसके पिता की पहचान को लेकर कई सवाल और रहस्य जुडे़ हुए हैं जो वह कपिल (विक्रांत मेसी) के साथ सुलझाती हुई नजर आती है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित किया गया है।

3.ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत: अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ भी इसी हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 31 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है। बता दें कि, इस फिल्म को थियेटर में भी रिलीज किया गया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसलिए अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में मॉडर्न समय की लव-स्टोरी को दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें: चोट के बावजूद भी Akshay kumar ने Bade Miyan Chote Miyan के लिया किया खतरनाक स्टंट, फैंस ने की तारीफ

Latest Posts

spot_img

you may like