Suniel Shetty ने उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath से माँगी मदत, कहा – ‘BoycottBollywood’ ट्रेंड खत्म करना जरुरी 

हाल ही में मुंबई में हुए 'मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट इन इंडिया' इवेंट के दौरान सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से की खास अपील

Suniel Shetty-Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) दो दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान सीएम योगी ने गुरुवार को फिल्म जगत के कई बड़े निर्माता-निर्देशकों से मुलाकात की। बॉलीवुड सेलेब्स और सीएम योगी द्वारा आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश को ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट इन इंडिया’ के रूप में प्रचारित किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के दिग्गज स्टार सुनील शेट्टी ने भी सीएम योगी से मुलाकात की। सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से कहा कि बॉलीवुड से बॉयकॉट का टैग हटाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश में बन रही फिल्म सिटी की बात की। साथ ही बताया कि उत्तर प्रदेश में बेहतरीन कनेक्टिविटी है। हम राज्य में फिल्म सिटी के पास जेवर एयरपोर्ट बना रहे हैं। इस मीटिंग में बोनी कपूर, रवि किशन, जैकी श्रॉफ, सुभाष घई, कैलाश खेर, सोनू निगम और सुनील शेट्टी जैसी बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। सीएम योगी के साथ मीटिंग में सुनील शेट्टी ने ड्रग्स और बॉयकॉट जैसे मुद्दे उठाए।

सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से कहा कि आपकी मदद से हैशटैग ‘बॉयकॉट बॉलीवुड’ को रोका जा सकता है। ‘बॉलीवुड के 90% लोग ड्रग्स नहीं लेते’। वह सिर्फ अपने काम को लोगों तक पहुंचाने के लिए मेहनत करते हैं। इसलिए जरूरी है कि बॉलीवुड बॉयकॉट का टैग हटाया जाए। ताकि बॉलीवुड की बिगड़ी हुई छवि को सुधारा जा सके। सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि कोई सड़ा हुआ सेब हो सकता है, लेकिन हम सब ऐसे नहीं हैं। हमारी कहानियां और संगीत दुनिया से जुड़ते हैं। इसलिए इस कलंक को दूर करने की जरूरत है। कृपया इस संदेश को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भी अग्रेषित करें।

कैलाश खेर और बोनी कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूपी कनेक्टिविटी और सुरक्षा सहित हर पहलू में विकास कर रहा है। सीएम योगी पीएम मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन की दिशा में काम कर रहे हैं। हम यूपी में फिल्म सिटी विकसित कर रहे हैं। वहीं बोनी कपूर ने कहा कि मैंने अपनी पिछली 3 फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में की है। 

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan की लाडली Suhana Khan इस एक्टर को कर रही है डेट

Latest Posts

spot_img

you may like