Shah Rukh Khan की लाडली Suhana Khan इस एक्टर को कर रही है डेट

शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के बीच अफेयर की खबरे सोशल मीडिया पर छायी हुई है

Suhana Khan-Agastya Nanda: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुहाना अब एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल सुहाना इस बार अपने लव अफेयर की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। सुहाना खान अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) को डेट कर रही हैं। बॉलीवुड की गलियों में अक्सर स्टार्स के लव अफेयर के चर्चे होते रहते हैं। हाल ही में आर्यन खान और नोरा फतेही के लव अफेयर्स की खबरें सामने आईं। इसके बाद अब सुहाना और अगस्त्य की लव स्टोरी सामने आ गई है।

खबरों की मानें तो सुहाना खान और अगस्त्य नंदा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों साथ में समय बिताना भी पसंद करते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 दिसंबर 2022 को कपूर परिवार ने क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बच्चन परिवार भी शामिल हुआ था। इस मौके पर अगस्त्य और सुहाना भी साथ नजर आए और अगस्त्य ने ही सुहाना को अपने घरवालों से मिलवाया था। अगस्त्या ने सुहाना को अपना पार्टनर कहकर मिलवाया था। इसके बाद इन दोनों के लव अफेयर की चर्चा अब तेज हो गई है। इन स्टार किड्स को कई बार साथ स्पॉट भी किया गया।

बता दें कि सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त्य और सुहाना की मुलाकात द आर्चीज के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दिनों की दोस्ती शुरू हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। सूत्रों के मुताबिक दोनों काफी समय साथ बिताते थे। हालाँकि दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर पब्लिक नहीं किया है| कहा जा रहा है कि अगत्या की मां अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन इस रिश्ते के बारे में जानती हैं और इससे खुश हैं।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम इन दिनों नोरा फतेही के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को दुबई में स्पॉट किया गया था। इन दिनों को न्यू ईयर पार्टी में साथ गया था और इनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन यह अफवाह थी। 

ये भी पढ़े: Janhvi Kapoor रूमर्ड बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya के साथ हुई स्पॉट, कैमेरा देखते ही शर्म से हुई लाल

ताज़ा ख़बरें