Suniel Shetty says industry needs a film like Gadar 2: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की आगामी फिल्म गदर 2 को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हाल ही में रिलीज हुआ इस फिल्म का ट्रेलर और गाने पर फैंस ने काफी अच्छे रिएक्शन दिए हैं। इसी बीच सुनील शेट्टी ने भी सनी देओल की इस फिल्म पर अपने विचार रखे हैं। सुनील ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस फिल्म पर अपने विचार रखे हैं।
सुनील का गदर 2 पर यह वाला वीडियो ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में सुनील शेट्टी फिल्म गदर 2 पर अपने विचार साझा करते हुए कहते हैं कि, ‘’मैं चाहूंगा की गदर 2 चले और जबरदस्त चले, अच्छी दिख भी रही है और सनी पाजी हैं बहुत प्यारे हैं बड़े अच्छे दोस्त हैं। तो मैं यह ही चाहूंगा कि गदर 2, गदर 1 से भी बड़ी हिट हो, क्योंकि इंडस्ट्री के लिए भी चाहिए। गदर 2 अगर चल जाए तो बहुत बड़ी बात हो जायेगी, इंडस्ट्री में टर्नअराउंड बहुत बड़ा होगा।’’ सुनील की इस वीडियो पर धर्मेन्द्र ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’जीते रहो, लव यू सुनील।’’ सुनील ने भी धर्मेन्द्र के इस कमेंट पर हाथ जोड़ने और लव वाला इमोजी कमेंट किया है।
Anna sir talking about #Gadar2 and #Sunnydeol sir
— Dalpat Razzpurohit (@DalpatSunielian) July 27, 2023
15 DAYS TO SUNIEL SHETTY BDAYpic.twitter.com/OnzFT2rJO2
बता दें कि, गदर 2 के लिए सलमान खान समेत सुनील शेट्टी जैसे कई बड़े एक्टर्स ने इस फिल्म को शुभकामनाएं दी हैं। फिल्म गदर 2 की एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी हुई है, 03 अगस्त 2023 तक इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में 50 हजार से भी अधिक टिकटे बिक गए हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग पर इतने अच्छे रिएक्शन पर सनी देओल ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए फैंस का धन्यवाद किया है। सनी ने लिखा कि, ‘’आप सभी ने गदर को बनाया। एक गदर और अब एडवांस बुकिंग के साथ मैं देख सकता हूं कि आप सभी गदर 2 गदर बनाने जा रहे हैं। अपने तो अपने होते हैं।’’

