Sumbul Touqeer Khan ने बताया कि क्यों उनके पिता की दूसरी शादी जरूरी थी, बोलीं इस कारण से शादी करनी पड़ी?

Sumbul Touqeer Khan why his father second marriage was necessary:  टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान जिनके पिता ने हाल ही में दूसरी शादी की हैं, सुम्बुल भी अपने पिता की दूसरी शादी को लेकर काफी ज्यादा खुश है। सुम्बुल की वजह से ही उनके पिता ने दूसरी शादी की है। इसी बीच सुम्बुल ने बताया कि उनके पिता की दूसरी शादी इसलिए जरूरी थी, क्योंकि अब उनका परिवार पूरा हो गया है। 

ईटाइम्स द्वारा साझा की गई एक वीडियो में सुम्बुल ने अपने पिता की दूसरी शादी पर विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’मैं अब काफी खुश हूं क्योंकि अब हमारा परिवार पूरा हो गया है।मैं पहले भी खुश थी लेकिन अब और भी ज्यादा खुश हूं। इसके अलावा मैं हमेशा से एक नॉर्मल फैमिली चाह रही थी, जोकि अब मेरे पास है। इसलिए मैं अब काफी खुश हूं कि मेरे पास एक बहन है और एक मां भी है।’’ 

इसके अलावा सुम्बुल ने उनके पिता की दूसरी शादी का अनुभव कैसे रहा इसपर बातचीत करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि, ‘’बहुत अच्छे तरीके से हुई शादी मुझे कुछ भी करने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि सभी चीजें सही तरीके से हुई। इसके अलावा जो भगवान को सही लगा वो इस शादी में हुआ।’’

सुम्बुल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार साल 2022 में बिग बॉस 16 में एक कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थी। वे जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो साजिशें में नजर आने वाली है, इस म्यूजिक वीडियो की रिलीज डेट अभी तक तय नहीं की गई है। इसके अलावा सुम्बुल अभी कुछ अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में है। सुम्बुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अब ओटीटी में भी अपना हाथ आजमाना चाहती हैं। इसके अलावा सुम्बुल टीवी में भी काम रखना जारी रखेंगी। सुम्बुल जल्द ही एक बड़े टीवी सीरियल या फिर एक बड़ी फिल्म में नजर आ सकती हैं। हालांकि, सुम्बुल ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। 

ये भी पढ़ें: गालियों को आने दीजिए, लेकिन मैं फिर से बिकिनी पहनूंगी: Debina Bonnerjee

Latest Posts

spot_img

you may like