Preity Zinta ने Suchitra Krishnamoorthi को यह बेकार बात बोलकर किया था बेइज्जत,  सुचित्रा बोलीं मैंने आजतक उसे माफ नहीं किया है और न ही करूंगी

Suchitra Krishnamoorthi will never forgive Preity Zinta: बॉलीवुड में 90 के दशक में सभी की क्रश रहीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति इन दिनों अपने बेबाक बयानों को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। सुचित्रा जिन्होंने हाल ही में अपने पति शेखर कपूर को लेकर कई खुलासे किए थे। इसी बीच सुचित्रा ने बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ अपने पुराने विवाद पर भी अपने विचार रखे हैं। सुचित्रा ने हाल ही में बॉलीवुड ठिकाना को दिए एक इंटरव्यू में इस विवाद पर अपने विचार साझा किए हैं।

कई सालों पहले की बात  है प्रीति जिंटा ने एकबार सुचित्रा पर एक विवादित बयान दे दिया था। प्रीति ने सुचित्रा को कहा था कि, “मैं नंबर वन अभिनेत्री हूं और तुम तो हाउसवाइफ और घर में रहती हो। तुम्हें एक मनोचिकित्सक की जरूरत है।’’सुचित्रा ने अब इस विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ‘’मुझे इस बात को अब पर्सनली लेने की जरूरत नहीं है। यह एक आजाद दुनिया है और वह जो चाहे कह सकती हैं। मुझे हाउसवाइफ होने पर बहुत गर्व है। मैं 20 साल तक फुलटाइम माँ रही और मुझे इस पर बहुत गर्व है। लोग जो कुछ भी कहना चाहते हैं उन्हें कहने का अधिकार है। झूठ में स्पीड होती है और सच में स्टैमिना होती है।”

इसके अलावा सुचित्रा ने प्रीति को उनके इस बयान पर माफ करने को लेकर कहा कि, ‘’मैंने अभी तक प्रीति को माफ नहीं किया है क्योंकि मेरा मानना ​​है, मुझे उसे माफ करने की जरूरत नहीं है। वह मेरी चेतना का हिस्सा ही नहीं है। ये सभी चीजें मेरे लिए मौजूद नहीं हैं। मेरी जिंदगी में अब प्रीति बसती ही नहीं है।’’

बता दें कि, सुचित्रा ने बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ साल 1994 में आई हिट फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में काम किया था। इस फिल्म के लिए आज भी सुचित्रा को याद किया जाता है। सुचित्रा ने इस फिल्म के अलावा ‘वादे इरादे’, ‘जज्बात’ और पिछले साल फिल्म ‘ओल्ड कपल’ में काम किया है। 

ये भी पढ़ें: SRK की हीरोइन Suchitra Krishnamoorthi ने Shekhar Kapur को धमकी देकर की थी शादी,  शेखर ने सुचित्रा को फिल्मों में काम करने की नहीं दी थी इजाजत, फिर इस वजह दोनों में हुआ तलाक

Latest Posts

spot_img

you may like