Subhash Ghai ने बताया कि क्यों SRK, Amitabh Bachchan और Dilip Kumar के साथ उनकी एक्शन फिल्म Motherland बन नहीं पाई?

Subhash Ghai  Why His Action Film Motherland With SRK, Amitabh Bachchan  Dilip Kumar Shelved: बॉलीवुड के वर्सेटाइल निर्देशक सुभाष घई जिन्होंने बॉलीवुड को हीरो, कर्मा, सौदागर और खलनायक जैसी कुछ बेहतरीन एक्शन-ड्रामा फिल्में दी हैं, वे शाहरुख खान के साथ एक फुल एक्शन वाली फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन यह फिल्म बन नहीं पाई। इस फिल्म में बॉलीवुड  के दो दिग्गज सुपरस्टार दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले थे, सुभाष ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिख ली थी, लेकिन शाहरुख खान के कारण ही यह फिल्म बन नहीं पाई। 

सुभाष घई ने हाल ही में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मुझे याद है कि साल 2002 में शाहरुख खान ने मेरे साथ एक बड़ी एक्शन फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि वे मेरे साथ एक बड़ी एक्शन फिल्म करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। तो मैंने मदरलैंड टाइटल से इस एक्शन फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार भी थी। लेकिन फिर शाहरुख ने अपने कुछ कारणों से ही दूसरे प्रोड्यूसर्स की फिल्में करना चाही और जिसके चलते है यह फिल्म बन नहीं पाई।’’हालांकि, सुभाष घई ने कहा कि वे खुश हैं कि शाहरुख ने ‘जवान’ जैसी एक मेगाहिट एक्शन फिल्म की है। और उन्हें पता है कि शाहरुख इस तरह की फिल्म करके काफी खुश हुए होंगे। 

अंत में सुभाष ने शाहरुख खान के बर्थडे पर उन्हें विश करते हुए कहा कि, ‘’हम दोनों में अभी भी बातचीत होती हैं और हम दोनों एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। मैं उनके जन्मदिन पर उन्हें और उनके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।’’ सुभाष घई के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने हाल ही में अपनी 90s की हिट फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल ‘खलनायक 2’ को बनाने की पुष्टि की है। वे जल्द ही इस फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में एक नई स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। 

ये भी पढ़ें: Sunny Deol ने बताया कि उन्हें SRK, Salman Khan और  Akshay Kumar में क्या चीजें बुरी लगती है?

Latest Posts

spot_img

you may like