Subhash Ghai hints at sequel of his 90s hit film: सनी देओल की फिल्म गदर 1 के सीक्वल गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। इस फिल्म के सीक्वल ने 90s के कई निर्देशकों को अपनी फिल्मों के सीक्वल को बनाने की हिम्मत दे दी है। इसी बीच बॉलीवुड के वर्सेटाइल निर्देशक सुभाष घई ने भी अपनी एक फिल्म के सीक्वल को लेकर संकेत दिए है। सुभाष ने अपनी एक 90s की हिट फिल्म के सीक्वल को लेकर संकेत दिए है।
सुभाष ने हाल ही में न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म हिट फिल्म खलनायक के सीक्वल के संकेत देते हुए बताया कि, ‘’हमारे पास कर्मा, राम लखन, सौदागर जैसी बेहतरीन फिल्में हैं, ये फिल्में आज भी प्रासंगिक हैं। अब खलनायक में अगर बल्लू बलराम स्क्रीन पर आएं तो कैसा रहेगा? तो फिर किसी भी निर्माता को कहानी को रिवाइव करने और आगे बढ़ाने के बारे में क्यों नहीं सोचना चाहिए? तो, निश्चित रूप से खलनायक और अन्य फिल्मों की चर्चा हो रही है। हमारे पास अन्य स्टूडियो से भी ऑफर हैं, लेकिन इन स्टूडियो की मानसिकता बहुत व्यावसायिक है, जिसमें हम सोचते हैं कि जो हमारे पास पहले से है उसे कैसे बेहतर बनाया जाए।”
सुभाष जिन्होंने साल 2014 के बाद से कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं की है, उन्होंने डायरेक्शन में वापसी करने के भी संकेत दिए है। सुभाष ने कहा कि, “आप जल्द ही उन फिल्मों के बारे में सुनेंगे जो हमारी पाइपलाइन में हैं। दरअसल, आप जल्द ही सुनेंगे कि सुभाष घई भी निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। आपको यह छह महीने के भीतर पता चल जाएगा।”
अब देखते हैं कि सुभाष पहले खलनायक का सीक्वल बनायेंगे या फिर अपनी दूसरी हिट फिल्मों के सीक्वल पर काम करेंगे। हालांकि, अगर सुभाष खलनायक का सीक्वल बनाते हैं तो यह बात फैंस के लिए काफी अच्छी होगी। क्योंकि फैंस भी कई दिनों से संजय दत्त को हीरो के तौर पर वापसी करते हुए देखना चाह रहे है।
ये भी पढें: Gadar 2 का आठवें दिन भी रहा जलवा, कमाए इतने करोड़ रुपए, OMG 2 का बिजनेस हुआ सुस्त

