SRK ने Bhuvan Bam को बताया कि कैसे फिल्म का प्रोमो शूट किया जाता है

SRK Bhuvan Bam: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान जो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। लेकिन इसी बीच शाहरुख खान ने फेमस यूट्यूबर भुवन बाम को एक बड़ी चीज सिखाई हैं। शाहरुख ने भुवन ने बताया है कि कैसे एक फिल्म का प्रोमो शूट किया जाता है।

शाहरुख ने यह बात भुवन को अपनी फिल्म ‘पठान’ की ओटीटी रिलीज की घोषणा के प्रोमो को शूट करने के दैरान बताई हैं। बता दें कि, शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ कल ओटीटी प्लटेफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जा रही है। इसी के प्रोमो को आज अमेजन प्राइव वीडियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

इसी प्रोमो वीडियो में शाहरुख, यूट्यूबर भुवन बाम को फिल्म का प्रोमो कैसे शूट करते है इसके बारे में बता रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो में शाहरुख अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर एक डायलॉग बोलते हैं कि, ‘’अपनी कुर्सी की पेटी बांध लो क्योंकि पठान आ गया सिर्फ प्राइम वीडियो पर। इसके बाद शाहरुख गुस्से में बोलते हुए कहते हैं कि, ‘’आप फिल्म के डायलॉग क्यों यूज करते हो, फिल्म के प्रमोशन में। कुछ नया क्यों नहीं सोचते हों।’’

इसके बाद वे भुवन बाम को कहते हैं कि, ‘’तुम सोचते हो।’’ जिसपर भुवन कहते हैं, ‘’हां सर।’’ फिर शाहरुख कहते हैं कि, ‘’तो सोचों ना।’’ इसके बाद भुवन कहते शाहरुख को फिल्म की घोषणा करने के लिए अजीब-अजीब लाइन्स देते हैं। इन अजीब लाइन्स को सुनकर शाहरुख गुस्सा हो जाते हैं, फिर वे खुद अपने स्टाईल से फिल्म की घोषणा करते हैं। वे वीडियो के अंत में फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की घोषणा करते हुए कहते हैं कि, ‘’पठान देखिए सिर्फ प्राइम वीडियो पर।’’ इस डायलॉग के बाद वे भुवन को कहते हैं, ‘’ऐसे होता है।’ शाहरुख और भुवन का यह वीडियो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर फैंस काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

बता दें कि, शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ कल ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जायेगी। जिस यूजर के पास अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन होगा, वे इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकता है।

ये भी पढ़ें: MC Stan और Abdu के Cold War पर Shiv Thakare ने तोड़ी चुप्पी, कहा मैं अभी जिंदा हूं, नहीं टूटेगी मंडली

Latest Posts

spot_img

you may like