SRK ने पहले Deewana को करने से कर दिया था मना, फिर Guddu Dhanoa की इस बात पर शाहरुख ने इस फिल्म को किया था साइन

SRK refused deewana but signed film for this reason: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान जिन्होंने साल 1992 में आई फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। शाहरुख इसी फिल्म से स्टार बन गए थे, लेकिन शाहरुख पहले इस फिल्म को करने वाले नहीं थे। शाहरुख ने फिल्म के प्रोड्यूसर गुड्डु धनोआ को इस फिल्म को करने से साफ-साफ मना कर दिया था। लेकिन गुड्डु की एक बात को मानकर शाहरुख को यह फिल्म करनी पड़ी थी। 

गुड्डु धनोआ ने इस बारे में शेमारू के लिए आरजे अनमोल को दिए एक इंटरव्यू में बताया था। गुड्डू ने इसके बारे में बताते हुए कहा था कि, ‘’फिल्म अंजलि के स्पेशल इफेक्ट्स काफी फेमस हुए थे, तो मैं और शेखर (शेखर कपूर) अंजलि देखने मद्रास जा रहे थे। तो मैंने कहा शेखर यार मैं एक पिक्चर बना रहा था और पिक्चर के हीरो ने मना कर दिया। शेखर ने मुझे सलाह दी कि फिल्म में शाहरुख खान को ले लो। मैंने बोला शाहरुख कौन, तो उन्होंने कहा कि तूने सीरियल देखें है सर्कस और फौजी, मैंने कहा देखे हैं लेकिन चेहरा नहीं याद आ रहा है। फिर मैंने शाहरुख से संपर्क किया है, तो उन्होंने मुझसे कहा कि दिल्ली आ जाओ।’’ फिर शाहरुख खान और गुड्डू धनोआ दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में मिले।शाहरुख को देखते ही गुड्डू ने उन्हें फिल्म में लेने के बारे में सोच लिया, लेकिन शाहरुख ने फिल्म को करने से मना कर दिया। फिर गुड्डू ने शाहरुख से कहा एक बार स्क्रिप्ट सुन लो फिर विचार करना। 

गुड्डू ने बताया कि, ‘’फिर मैंने उनसे कहा कि एक बार स्क्रिप्ट तो सुन लो फिर डिसाइड करना। तो शाहरुख ने हमसे कहा ठीक कल मेरे घर पर आकर स्क्रिप्ट सुना देना। हमने फिल्म का फार्स्ट हाफ सुनाया, जिसमें वो था ही नहीं उसकी एंट्री सेकेण्ड हाफ में थी, सेकेण्ड हाफ नैरेट किया। तो उन्होंने मुझसे कहा कि गुड्डू मैं तुम्हारी फिल्म कर रहा हूं।’’ इसके बाद गुड्डू ने शाहरुख को साइन किया और सबसे पहले शाहरुख ‘दीवाना’ ही रिलीज और बाद में उनकाी बाकी फिल्में रिलीज हुई, जो उन्होंने दीवाना से पहले साइन की थी। 

ये भी पढ़ें: Phool Aur Kaante के विलेन Arif khan ने बताया कि उन्होंने क्यों छोड़ा बॉलीवुड,  बोले अब Salman Khan को इस्लाम के दीन के लिए काम करना चाहिए, SRK के उमराह के पर बोली यह बात 

Latest Posts

spot_img

you may like