Tom Cruise को पछाड़कर SRK बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर

वर्ल्ड ऑफ स्टेटिक्स ने हाल ही में दुनिया के अमीर अभिनेताओं की एक सूची जारी की। इस सूची में शाहरुख खान चौथे स्थान पर नजर आए

Shah Rukh Khan News: बॉलीवुड के किंग खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर चर्चा में है।लेकिन इस फिल्म के अलावा वे अपनी कमाई को लेकर भी चर्चा में आ गए है। शाहरुख खान, हॉलीवुड के एक्शन स्टार टॉम क्रूज को पछाड़कर दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं।

वर्ल्ड ऑफ स्टेटिक्स ने हाल ही में दुनिया के अमीर अभिनेताओं की एक सूची जारी की। इस सूची में शाहरुख खान चौथे स्थान पर नजर आए। शाहरुख 770 मिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने टॉम क्रूज को पछाड़ दिया है, जिनकी नेटवर्थ 620 मिलियन डॉलर है। अमीर एक्टर्स की सूची में पहले स्थान पर जेरी सेनफेल्ड (1 बिलियन डॉलर नेटवर्थ), दूसरे स्थान पर टायलर पेरी ($1 बिलियन डॉल नेटवर्थ) और तीसरे पर ड्वेन जॉनसन (800 मिलयन डॉलर नेटवर्थ) हैं। शाहरुख, ड्वेन जॉनसन से सिर्फ 30 मिलियन डॉलर से पीछे हैं।

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से शाहरुख (Shah Rukh Khan News) ही इकलौते से एक्टर हे जो अमीर एक्टर्स की सूची में टॉप-5 शामिल हैं।शाहरुख का पिछले चार सालों से फिल्म इंडस्ट्री से गायब होने के बाद भी दुनिया का चौथा अमीर एक्टर होना एक बड़ी बात है।

वर्कफ्रंट की बात करे तो शाहरुख जल्द ही फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हो रही है।इस फिल्म को वॉर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिकाओँ में है। फिल्म में शाहरुख एक स्पाई का किरदार निभा रहे है। फिल्म को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

दर्शक भी इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे है, क्योंकि सूत्रो के अनुसार फिल्म में सलमान खान और ऋतिक रोशन का कैमियो देखने को मिल सकता है। हाल ही में यशराज फिल्म्स ने भी एक YRF यूनिवर्स वाला एक पोस्ट साझा किया था, जोकि इस बात की पुष्टि करता है कि फिल्म में सलमान और ऋतिक भी नजर आयेंगे। पठान के अलावा बात करे तो शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी और एटली की जवान में भी नजर आयेंगे।यह दोनों फिल्में भी इसी साल रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़े: Suhana Khan का नो मेकअप लुक फैंस को आया पसंद, यूजर्स कर रहें तारीफ

Latest Posts

spot_img

you may like