Suhana Khan का नो मेकअप लुक फैंस को आया पसंद, यूजर्स कर रहें तारीफ

सुहाना खान को हाल ही में अपनी मां गौरी खान के साथ आउटिंग पर स्पॉट हुई। इस दौरान सुहाना नो मेकअप लुक में नजर आईं। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ने खूब पसंद कर रहे है

Suhana Khan No-Makeup Look: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुहाना को कई बार अपने लुक्स की वजह से ट्रोल भी होना पड़ा है। लेकिन इस बार यूजर्स सुहाना के नो मेकअप लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। सुहाना जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में सुहाना को मॉम गौरी खान के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान सुहाना नो मेकअप लुक में नजर आईं। जिसके बाद यूजर्स कह रहे हैं कि वह दूसरे स्टार किड्स की तरह नहीं हैं।

सुहाना खान को हाल ही में अपनी मां गौरी खान के साथ आउटिंग पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सुहाना नो मेकअप लुक में नजर आईं। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस ने खूब पसंद किया था। कई यूजर्स कह रहे हैं कि वह दूसरे स्टार किड्स की तरह नहीं हैं। कुछ कह रहे हैं कि वह अजय देवगन और कोजिल की बेटी न्यासा देवगन और अनन्या पांडे जैसी नहीं हैं। सुहाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में हैं। उनका नो मेकअप लुक का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि सुहाना खान अनन्या पांडे और न्यासा देवगन की तरह अटेंशन सीकर नहीं हैं। आउटिंग के दौरान गौरी पिंक कलर की नी लेंथ ड्रेस में नजर आईं। वहीं सुहाना खान व्हाइट वेस्ट, ग्रे जैकेट और ब्लैक पैंट में नजर आईं। सुहाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुहाना अपनी मां के साथ घर से निकलती हैं और कार में बैठकर मुस्कुराती हैं। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। यूजर्स का कहना है कि शाहरुख खान की बेटी हमेशा की तरह डिसेंट है।

सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में खुशी कपूर, रोहित छेत्री, अगस्त्य नंदा, डेलनाज ईरानी, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना, जेमी ऑल्टर, माइक गोम्स, युवराज मेंडा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। यह फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Honey Singh ने सुनाई अपने बुरे समय की दास्तान, कहा- इन सितारों ने मुश्किल समय में दिया साथ

ताज़ा ख़बरें