SRK की Jawan का अंडरवाटर एक्शन सीन हुआ वायरल,देखें पूरा वीडियो

SRK Jawan: शाहरुख खान जो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। इसी बीच फिल्म ‘जवान’ के सेट से एक गजब का एक्शन सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह एक अंडरवाटर एक्शन सीन है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सूत्रों की माने तो इस अंडवाटर एक्शन सीन को बॉलीवुड और हॉलीवुड के प्रख्यात एक्शन डायरेक्टर सुनील रॉड्रिक्स द्वारा शूट किया गया है। हालांकि, इस वायरल वीडियो को लेकर अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई हो है कि फिल्म ‘जवान’ का ही एक्शन सीन है। लेकिन सूत्रों की माने तो यह अंडरवाटर एक्शन सीन वाला वीडियो फिल्म ‘जवान’ के क्रू मेंबर्स द्वारा ही सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। इस अंडरवाटर एक्शन सीन को शूट करने के लिए पूल के अंदर एक कैमरा सैट किया गया है।

इस अंडरवाटर एक्शन सीन को देखकर लगता है कि शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ में काफी जबरदस्त और हॉलीवुड लेवल का एक्शन दिखाया जायेगा। शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ के इस अंडरवाटर सीन से पहले भी एक एक्शन सीन वायरल हुआ था, जिसमें शाहरुख बेल्ट से गुंडो की पिटाई करते हुए नजर आए थे। हालांकि,शाहरुख की इस बेल्ट वाली एक्शन वीडियो को बाद में रेडचिलीज ने सोशल मीडिया से हटवा दिया था।

बता दें कि, शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ को साउथ के जाने-माने निर्देशक एटली द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। खबरों की मानें तो शाहरुख की इस फिल्म में एक स्पाई और डॉक्टर का रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में शाहरुख से ‘फर्जी’ के एक्टर विजय सेतुपति से दो-दो हाथ करते हुए नजर आयेंगे।

इसके अलावा इस फिल्म में साउथ की दो एक्ट्रेस प्रियामणि और नयनतारा भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। फिल्म ‘जवान’ सिनेमाघरों में 02 जून 2023 को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: Akanksha Dubey और Samar Singh के ब्रेकअप की वजह आई सामने, इस वजह से एक्ट्रेस ने मौत को लगाया गले

Latest Posts

spot_img

you may like