Akanksha Dubey और Samar Singh के ब्रेकअप की वजह आई सामने, इस वजह से एक्ट्रेस ने मौत को लगाया गले

पुलिस का कहना है कि आकांक्षा दुबे समर सिंह के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। पुलिस की माने तो आकांक्षा समर के बनारस के टकटकपुर इलाके में मौजूद घर में उसके साथ रहती थी

Akanksha Dubey Samar Singh Affair: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में पुलिस की जांच अब एक्ट्रेस और समर सिंह के साथ रिलेशन की तरफ बढ़ रही है। हालाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि आकांक्षा की मौत फांसी लगाने से ही हुई है, लेकिन पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर एक्ट्रेस ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस ने सिंगर समर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है लेकिन अभी तक समर सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस अब समर सिंह की जांच में तेज़ी बढ़ा दी है।

पुलिस का कहना है कि आकांक्षा दुबे समर सिंह के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। पुलिस की माने तो आकांक्षा समर के बनारस के टकटकपुर इलाके में मौजूद घर में उसके साथ रहती थी। पुलिस अब ये मानकर चल रही है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा और बात ब्रेकअप तक आ पहुंची होगी और फिर डिप्रेशन में आकर एक्ट्रेस ने ऐसा कदम उठा लिया होगा। पुलिस की इन थ्योरी के बीच आकांक्षा दुबे की मां लगातार समर पर आरोप लगा रही है। हालाकि समर ने अभिनेत्री के निधन पर शोक जताया था लेकिन उसके लिए भी वो ट्रोल का शिकार हो गए थे।

आकांक्षा दुबे की मां का कहना है कि समर ने अपने भाई संजय सिंह के साथ मिलकर उनकी बेटी को मारा है। अभिनेत्री की मां का ये भी कहना है कि पिछले 3 सालों से समर अपने भाई के साथ मिलकर बेटी को परेशान करता था। उसके सारे पैसे हड़प लेता था और अभी 21 मार्च को भी संजय सिंह ने उनकी बेटी को धमकी दी थी। औऱ 25 मार्च को उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।

जानकारी के मुताबिक समर सिंह पर ये भी आरोप है कि उसने आकांक्षा 5 करोड़ रूपये लिए थे पर वापस नहीं कर पा रहा था। आकांक्षा जब पैसे मांगती तब समर मारपीट पर उतर आता था। समर के लगातार ऐसा करने पर एक्ट्रेस से उसका ब्रेकअप हो गया। पुलिस अब समर सिंह की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़े: जानिए फैंस क्यों Pawan Singh के Song Lal Ghaghra पर खुशी जाहिर करने पर हुए नाराज

ताज़ा ख़बरें