SRK अब Dunki से Oscar जीतने की तैयारी कर रहे हैं

SRK Oscar Dunki: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान जिन्होंने ‘पठान’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक एक हजार करोड़ रुपए से अधिक तक की कमाई कर ली है। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने ‘कांतारा’, ‘केजीएफ’, ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा’ जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन शाहरुख अब अपनी आगामी फिल्म ‘डंकी’ से एक और नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहे हैं। 

सूत्रों के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ के निर्देशक राजकुमार हिरानी इस फिल्म से ऑस्कर जीतने की तैयारी कर रहे हैं। राजकुमार हिरानी अपनी इस फिल्म से ‘आरआरआर’ की तरह बेस्ट सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड नहीं जीतना चाहते हैं, बल्कि वे बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी मेंं ऑस्कर अवॉर्ड जीतना चाहते हैं। इस फिल्म को अगले साल आयोजित होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड में बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने के लिए भेजा जायेगा।

बता दें कि, फिल्म ‘डंकी’ को राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। शाहरुख खान के अलावा इस फिल्म में तापसी पन्नू, जेरेमी व्हीलर,सतीश शाह और बोमन ईरानी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। खबरों की मानें तो इस फिल्म में विक्की कौशल भी अपना एक महत्वपूर्ण कैमियो करते हुए नजर आयेंगे। उन्होंने इस फिल्म में कैमियो के लिए शाहरुख खान के साथ शूटिंग शुरु भी कर दी हैं। 

फिल्म ‘डंकी’ से विक्की कौशल, तापसी पन्नू पहली बार शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन साझा करते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा निर्देशक राजकुमार हिरानी भी शाहरुख खान को पहली बार किसी फिल्म में निर्देशित करते हुए नजर आयेंगे। वैसे आपको बता दें कि, राजकुमार हिरानी साल 2003 में  आई सुपरहिट फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में शाहरुख खान को लीड कैरेक्टर के लिए कास्ट करना चाहते थे। लेकिन कुछ कारणवश इस फिल्म से शाहरुख खान बाहर हो गए थे, फिर इस फिल्म में संजय दत्त ने मुख्य किरदार निभाया था। लेकिन वे अब ‘डंकी’ से शाहरुख खान के साथ काम करते हुए नजर आयेंगे।

आपको बता दें कि, ‘डंकी’ एक सोशल ड्रामा कॉमेडी  फिल्म है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में शाहरुख खान को अभिनय करते हुए देखना काफी मजेदार अनुभव होगा। फिल्म ‘डंकी’ इसी साल 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Shivangi Joshi की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती हुई एक्ट्रेस

Latest Posts

spot_img

you may like