Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Shivangi Joshi की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती हुई एक्ट्रेस

शिवांगी जोशी अस्पताल में भर्ती है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि उन्हें किडनी में इंफेक्शन हो गया है और वह अब ठीक है

Shivangi Joshi Hospitalised: फेमस टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती है। अब एक्ट्रेस खुद को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती है।। जिसके बाद फैंस उनकी चिंता कर रहे है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी किडनी में इंफेक्शन हुआ है।

शिवांगी जोशी ने अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर लेटी हुई है और उनके पास नारियल पानी है। एक्ट्रेस आंखे बंद कर के मुस्कुरा रही है। इस पोस्ट के साथ शिवांगी ने कहा है कि, ‘हेलो एवरिवन, पिछले कुछ दिनों से मेरी किडनी में संक्रमण है, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरे परिवार, दस्तों, डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों और भगवान की कृपा से मैं बेहतर महसूस कर रही हूं।’ इसके साथ उन्होंने आगे कहा कि, ‘आपको याद दिलाने के लिए भी है कि आपको अपने शरीर, दिमाग और आत्मा का ख्याल रखना होगा और सबसे जरुरी बात यह है कि लड़कियों को हाइड्रेड रहना है।’ आप सभी को प्यार। मैं जल्द एक्शन में वापस आउंगी।

एक्ट्रेस के इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके फैंस चिंतित है। फैंस शिवांगी जोशी की जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट की है कि, ‘जल्द ठीक हो राजकुमारी! आपको ढेर सारा प्यार और इलाज।’ फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के सितारें भी शिवांगी की पोस्ट पर कमेंट कर रहे है। बिग बॉस 14 विनर फेम रुबीना दिलैक ने कमेंट किया है कि, ‘तेज़ी से ठीक हो जाओ।’ वहीं एक्टर अधविक महाजन ने कहा कि, ‘बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं हमेशा…जल्द ठीक हो जाओ चैंप।’

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिवांगी जोशी इन दिनों बेकाबू में नजर आ रही है। इस में उनके साथ जैन इमाम लीड रोल में है। शिवांगी ने बहुत कम सीरियल में काम किया है। लेकिन उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। वह रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आ चुकी है। हालांकि वह शो नहीं जीत पाईं।

ये भी पढ़े: Chhavi Mittal ने बेटे को किया Lip Kiss तो यूजर्स ने कर दिया ट्रोल, भड़की एक्ट्रेस ने सुनाई खरी-खोटी

ताज़ा ख़बरें