SRK की Pathaan पर Kangana Ranaut ने दिया बयान , कहा – दस सालों में जाकर पहली हिट फिल्म दी है

कंगना ने शाहरुख की फिल्म पठान पर बोली बड़ी बात, कंगना रनौत ने ट्वीटर पर एक यूजर को रिप्लाई करते हुए फिल्म पठान पर एक बड़ी बात बोली है,

Kangana Ranaut Big Comment On Pathaan: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत जोकि अपनी विवादित बयानो को लेकर चर्चा में रहती हैं, उन्होंने शाहरुख की फिल्म पठान की सफलता पर एक बड़ी बात बोल दी है। कंगना ने हाल ही में ट्वीटर पर वापसी की है। उन्होंने ने पठान फिल्म पर एक ट्वीट किया था। इसी दौरान एक यूजर ने कंगना की फिल्म धाकड़ के फ्लॉप को याद दिलाते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट पर कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना ने फिल्म पठान पर अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’जो लोग पठान को नफरत पर प्यार की जीत का दावा कर रहे हैं, मैं मानती हूं लेकिन किसका प्यार किसकी नफरत पर? चलो ठीक है, कौन टिकट खरीद रहा है और इसे सफल बना रहा है? हाँ यह भारत का प्यार और समावेश है जहां अस्सी प्रतिशत हिंदू रहते हैं और फिर भी पठान नाम  की एक फिल्म।‘’

इसी पर एक यूजर ने कंगना टांग खीचाई करते हुए रिप्लाई किया है। यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि, ‘’कंगना जी की फिल्म धाकड़ ने पहले दिन 55 लाख रुपए कमाए थे और लाइफटाइम कलेक्शन 2.58 करोड़। जबकि पठान फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। Frustration  तो होगा ही कंगना जी को।‘’

इसी रिप्लाई पर कंगना ने भी करारा जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’हाँ जी धाकड़ बहुत बड़ी ऐतिहासिक फ्लॉप रही है, इस बात से मैंने कब मना किया?  शाहरुख जी की दस साल में ये पहली फिल्म चली है, हम भी उनसे प्रेरणा लेते हैं, उम्मीद है जैसे भारत ने उनको मौका दिया हमें भी मिलेगा, आखिर ये भारत महान है उदार है, जय श्री राम।‘’

बता दें कि, कंगना आखिरी बार फिल्म धाकड़ में नजर आई थी। इस फिल्म को कंगना ने खुद ही प्रोड्यूस किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।

वर्कफ्रंट की बात करे तो कंगना ‘तेजस’ में एक महिला पायलट का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी। वहीं दूसरी ओर फिल्म ‘इमरजेंसी’ में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगी, इस फिल्म को भी उन्होंने खुद ही प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वे चंद्रमुखी 2 में भी नजर आयेंगी।

ये भी पढ़े: Animal के सेट से वायरल हुई वीडियो खतरनाक गैंगस्टर के लुक में नजर आए Ranbir Kapoor, देखें वीडियो

Latest Posts

spot_img

you may like