SRK ने Jawan के डायरेक्टर Atlee की मां के प्रति दिखाया  ऐसा जेस्चर, जिससे साउथ इंडिया के लोग उनके कायल हो गए हैं

SRK  Gesture To Mother Of Atlee Wins Heart Of Internet: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान  इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। शाहरुख की इस आगामी फिल्म को लेकर पूरे भारत में काफी उत्साद देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को लेकर साउथ इंडिया में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच ट्विटर पर शाहरुख खान का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें वे जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली की मां के सामने एक बहुत ही प्यार जेस्चर दिखाते हैं। 

यह वीडियो शाहरुख खान की फिल्म जवान के प्री-रिलीज इवेंट का है, जो हाल ही में तमिलनाडु में आयोजित किया गया था। इसी इवेंट में जवान फिल्म के डायरेक्ट एटली की मां भी पहुंची। एटली की मां स्टेज पर शाहरुख खान से मिलने पहुंचती हैं और शाहरुख खान तुंरत उनके सामने हाथ जोड़कर झुककर उनका अभिवादन करते हैं। अब फैंस शाहरुख के इसी जेस्चर को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक साउथ इंडियन यूजर ने यह वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’लव यू शाहरुख खान सर ! विनम्रता आपसे सीखनी पड़ेगी!’’ यूजर की इसी ट्विट पर अब साउथ इंडिया के लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक 

यूजर ने इस ट्विट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’इसी कारण से वे किंग हैं। उसकी विनम्रता। उसकी हाजिरजवाबी। उसका आकर्षण। उसे दूसरों से अलग बनाता है।’’ हालांकि, कुछ यूजर्स ने नेगेटिव कमेंट्स भी करें हैं। लेकिन एक यूजर ने इन नेगेटिव कमेंट्स पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि,’’बहुत सारे नेगेटिव कमेंट्स  देखें। मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी बड़ी उम्र की महिला के पैर छूने के लिए सस्ते प्रचार या फिल्म प्रमोशन की जरूरत है। और वह कोई उभरता हुआ सितारा नहीं है जो दूसरों को उसके बारे में ट्रेंड करवा सके। उसकी विनम्रता से प्यार करो।’’

शाहरुख की फिल्म जवान की बात करें, तो इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में अभीतक छह लाख से ऊपर टिकट बेच दिए हैं। यह फिल्म 07 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: Jawan से पहले SRK ने इन फिल्मों में निभाया था डबल रोल, जानें अभिनेता की डबल रोल वाली कितनी फिल्में रही फ्लॉप और हिट?

Latest Posts

spot_img

you may like